हेल्थ

जरूरत से ज्यादा लगती है ठंड, तो घर पर तैयार करें ये ड्रिंक, बॉडी हर वक्त रहेगी गर्म

सर्दी का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लाता है। ऐसे में इनसे बचना बेहद जरूरी होता है। ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा खतरा वायरल इंफेक्शन का रहता है। ऐसे में इससे बचने और शरीर को गर्म रखने के लिए घर पर तैयार करें ये ड्रिंक।

Image

Juice to make body warm in winters

सर्दी का मौसम आते ही कुछ लोगों को जरूरत से ज्यादा ठंड लगती है। ठंड की वजह से वह अपना जरूरी काम भी सही ठंग से नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोगों को ठंड के मौसम में उन चीजों का सेवन करना चाहिए जिसकी तासीर गर्म होती है। वैसे तो ठंड के मौसम में बाजार में कई तरह के मौसमी फल और सब्जियां मिलती है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है और शरीर को गर्म रखने का काम करती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसक जूस बनाकर पीने से ठंड के मौसम में शरीर गर्म रहता है और साथ ही ये वायरल इंफेक्शन से भी बचाने में मदद करता है। इस जूस के सेवन से वायरल बीमारी (Viral diseases in winter) भी नहीं होती है और पेट का पाचन भी सही रहता है।

ऐसे तैयार करें ये खास ड्रिंक

सामग्री

संतरा - 1

गाजर - 1 कप

अलसी के बीज - 2 बड़े चम्मच

अदरक - 3 इंच का टुकड़ा

नींबू का रस - 1/4 कप

पानी - 1/2 कप

ऐसे बनाएं ड्रिंक

सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए इन सभी चीजों को मिक्सी में डालकर अच्छी तरह से पीस लें। जब ये स्मूदी बन जाए तो इसे छान कर इसका सेवन करें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से बॉडी हमेशा गर्म रहेगी।

कैसे सेहत के लिए फायदेमंद

अदरक, गाजर और संतरे का एक साथ सेवन करने से कई तरह की बीमारियां दूर होती है। अदरक आपकी बॉडी को डिटॉक्स कर शरीर को गर्मी पहुंचाता है। वहीं गाजर और संतरा विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स माना जाता है जो ठंड के मौसम में वायरल इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article