हेल्थ

हफ्ते भर में पेट की चर्बी को पिघला देगा यह स्पेशल पानी, बस इस तरह रोजाना करें सेवन

इन दिनों ज्यादातर लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के तरकीबे अपनाते हैं लेकिन फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप हफ्ते भर में तेजी से वजन घटा सकते हैं।

Image

How to lose weight

How to Lose Weight: खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान का असर सीधा हमारे शरीर पर देखने को मिलता है। इस वजह से ज्यादातर लोग मौजूदा वक्त में मोटापे की समस्या से परेशान हैं। मोटापा ना केवल पर्सनालिट को खराब कर देता है बल्कि कई तरह की बीमारियों का भी कारण बनता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, डाइट करते हैं लेकिन फिर भी मोटापे की समस्या से निजात नहीं मिल पाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरले नुस्खे की मदद से आप एक से दो हफ्तों में पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं। मोटापे का इलाज घर के किचन में ही है। पेट की चर्बी कम करने के लिए आप मेथी और सौंफ के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आपको रात में एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी और सौंफ भिगोकर रखना है। सुबह हल्का गरम करके इसका सेवन करें।

सौंफ और मेथी का पानी कैसे तैयार करें

1 चम्मच सौंफ और 1 चम्मच मेथी को 1.5 गिलास पानी में डालकर रातभर के लिए भिगोकर छोड़ दें। इसके बाद सुबह इस पानी को छानें और खाली पेट इसका सेवन करें। हफ्ते भर ऐसा करने से आपको तेजी से वजन कम करने में मदद मिलेगी।

मेथी और सौंफ का पानी पीने के फायदे

पेट के लिए

मेथी और सौंफ का पानी पीने से ना केवल वजन घटाने में मदद मिलती है बल्कि पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है। अगर आप पेट फूलने, गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना मेथी और सौंफ के पानी का सेवन करें।

अनियमित मेंस्ट्रुअल साइकिल

इररेगुलर मेंस्ट्रुअल साइकिल की समस्या से भी निजात दिलाने में सौंफ और मेथी का पानी बेहद कारगर माना जाता है। इसके नियमित सेवन से ये समस्या भी दूर हो जाती है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article