Foods to Improve Digestion : खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के चलते आज हमारा पाचन तंत्र काफी खराब होता जा रहा है। कई बार जीभ के स्वाद के चक्कर में हम ज्यादा खा लेते हैं या उल्टा सीधा खा लेते हैं। जिसका असर हमारे पाचन को झेलना पड़ता है। यही कारण है कि आज लोगों में डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं जैसे अपच, एसिडिटी, गैस आदि की समस्या बढ़ती जा रही है। यदि आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं, तो आज हम आपको इससे बचाव के लिए 4 खाने की चीजें बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से....
पपीता
रोज सुबह खाली पेट पपीते का सेवन करने से आपका डाइजेशन बेहतर होता है। फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर पपीते का सेवन करने से आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है। जिससे अपच, कब्ज और गैस से जल्द छुटकारा मिलता है।
चिया सीड्स
फाइबर से भरपूर चिया सीड्स का इस्तेमाल आपने वेट लॉस के लिए जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चिया सीड्स आपके डाइजेशन को भी बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। 1 गिलास पानी में 1 चम्मच चिया सीड्स को रातभर भिगोकर रखें और सुबह इसे पी लें।
मेथी दाना
मेथी में पाचन को बेहतर रखने के नेचुरल गुण पाए जाते हैं। बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए मेथी दाने का इस्तेमाल सुबह खाली पेट करना चाहिए। रात में मेथी को पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट इस पानी को पिएं। इससे आपका फैट भी तेजी से कम होगा।
नींबू और शहद
डाइजेशन को बेहतर बनाने के लिए आप रोज सुबह 1 गिलास पानी में 1 नींबू और 1 चम्मच शहद मिक्स करके भी पी सकते हैं। जी हां ये नेचुरल होममेड ड्रिंक आपकी पाचन शक्ति को मजबूत करके गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
