Motion Sickness: सफर के दौरान कई लोगों को सिर में दर्द, उल्टी और चक्कर जैसी समस्याएं होती है। इस समस्या को ही मोशन सिक्नेस कहा जाता है। इस समस्या से बचने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं। हालांकि इस समस्या से निजाते नहीं मिल पाता है। मोशन सिक्नेस के कई कारण हो सकते हैं। कई लोगों को बस में सफर के दौरान ये समस्या होती है तो कई लोगों को कार में भी सफर के दौरान होती है। ऐसे में आज हम आपको मोशन सिक्नेस के कारण और उसके उपचार के बारे में बताने जा रहे हैं।
मोशन सिक्नेस के कारण
मोशन मतलब गति या हलचल और सिकनेस मतलब बीमारी अर्थात हलचल के कारण होने वाली समस्या है। मोशन सिक्नेस कोई बीमारी नहीं होती है बल्कि यह एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें हमारे आंख, कान और दिमाग अलग अलग तरीके से काम कर रहे होते हैं। जिससे हमारा सेंट्रल नर्वस सिस्टम कन्फ्यूज हो जाता है। इसी कन्फ्यूजन का कारण चक्कर और उल्टी की सममस्या होती है। जिसे मोशन सिक्नेस कहा जाता है।
मोशन सिक्नेस के लक्षण क्या हैं?
उल्टी के साथ पसीना आना
चिड़चिड़ापन महसूस होना
सिरदर्द होना
चक्कर की शिकायत भी हो सकती है।
मोशन सिक्नेस की समस्या 24 घंटे के भीतर ही ठीक हो जाती है। मोशन सिक्नेस में डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो जाती है। ऐसे में बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीते रहें। मोशन सिक्सनेस में डिहाइड्रेशन की वजह से थकावट, चेहरा पीला पड़ना,जम्हाई आना, मूड स्विंग जैसी समस्याएं होने लगती है।
मोशन सिक्नेस से कैसे बचें?
यात्रा करने के दो घंटे पहले तक खाना न खाएं।
कार या ट्रेन में सीधे बैठें।
गाड़ी में किताब न पढ़ें।
पिपरमिंट या इलाइची चबाएं।
हल्का म्यूजिक सुनें।
शराब का सेवन न करें।
डॉक्टर के निर्देश पर एंटी एमेटिक खाएं।
