हेल्थ

सर्दियों में क्यों बढ़ जाती है चिलब्लेन (सूजन और खुजली) की समस्या? जानें बचाव के आसान घरेलू नुस्खे

Chilblains Home Remedies in Hindi: चिलब्लेन एक ऐसी समस्या है, जिसमें त्वचा पर सूजन और दर्द होने लगती है। ठंड की वजह से यह समस्या सबसे ज्यादा हाथों और पैरों में होती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

Image

Chilblains Home Remedies in Hindi

Chilblains Home Remedies in Hindi: सर्दियो के मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ठंड के मौसम में लोग सबसे ज्यादा चिलब्लेन (Chilblains) की समस्या से परेशान रहते हैं। अब आपके दिमाग में यह आ रहा होगा कि चिलब्लेन होता क्या है। तो आपको बता दें कि चिलब्लेन एक ऐसी समस्या है, जिसमें त्वचा पर सूजन और दर्द होने लगती है। ठंड की वजह से यह समस्या सबसे ज्यादा हाथों और पैरों में होती है। ठंड के मौसम में ही चिलब्लेन की समस्या होती है। इसकी वजह से हाथों और पैरों में खुजली, रेड पैचेस और सूजन हो जाती है। इस समस्या को ठीक होने में कम से कम 2-3 हफ्ते का समय लगता है। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप इस समस्या को ठीक कर सकते हैं।

चिलब्लेन (पैरों में सूजन और पैच) के लिए घरेलू उपाय- Home Remedies to Get Rid of Chilblains in Winters

त्वचा को रखें गर्म

सर्दियों के मौसम में अगर आप भी चिलब्लेन की समस्या से परेशान रहते हैं तो शरीर को हमेशा गर्म रखने की कोशिश करें। इसके लिए त्वचा को रगड़े। इसके अलावा ठंड के मौसम में ज्यादा पानी का इस्तेमाल करने से बचें।

सेंधा नमक का पानी

सेंधा नमक का इस्तेमाल करने से भी चिलब्लेन की समस्या को ठीक किया जा सकता है। इसके लिए आप एक टब में गुनगुना पानी लें। इसमें सेंधा नमक मिलाएं और इसमें पैर या हाथ डुबोकर रखें। इससे काफी आराम मिलेगा। सेंधा नमक में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो चिलब्लेन की समस्या को ठीक करने में सहायक साबित हो सकते हैं।

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर भी चिलब्लेन की समस्या से छुटकारा दिलाने में काफी कारगर है। एप्पल साइडर विनेगर में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में सहायक है। इसके लिए एक टब में गर्म पानी लें। इसमें एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं और इससे सिकाई करें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article