हेल्थ

बाबा रामदेव ने बताया मूली खाने का सही तरीका, बोले ऐसे खाकर दूर होगी सेहत से जुड़ी कई समस्याएं

पेट के लिए मूली खाना काफी फायदेमंद होता है, ऐसा आपने अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा। लेकिन क्या आप मूली खाने का सही तरीका जानते हैं। जी हां आज हम आपको मूली खाने के बाबा रामदेव के बताए तरीके को बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

radish benefits told by baba ramdev

सर्दियों में खाने के लिए कई तरह की सब्जियां भरपूर मात्रा में मिलती हैं, जिसमें मूली एक ऐसी सब्जी है, जिसे लोग सलाद के तौर पर खाना खूब पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने के मजे को दोगुना करने वाली मूली आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। जी हां कई तरह के पोषक तत्व, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर मूली आपके पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होती है। हाल ही में योग गुरु बाबा रामदेव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वह मूली खाने के फायदों के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से...

पथरी से बचाव

बाबा रामदेव की मानें तो मूली खाने से आपको स्टोन से छुटकारा मिल सकता है। जी हां बाबा रामदेव की मानें तो रोजाना मूली खाने से पथरी होने की संभावना काफी कम हो जाती है। उनका कहना है कि पथरी होने पर इलाज के तौर पर वह लोगों के मूली का रस पिला देते हैं।

बॉडी होगी डिटॉक्स

बाबा रामदेव की मानें तो मूली का रोजाना सेवन करने से आपके शरीर के सफाई वाले अंग जैसे लिवर और किडनी डिटॉक्स होते रहते हैं। इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा आपके लिवर की सफाई करने में कारगर होती है। इसके साथ ही किडनी को डिटॉक्स करने के लिए आपको मूली का रस पीना चाहिए।

आंखों के लिए फायदेमंद

बाबा रामदेव ने बताया कि सर्दियों में मिलने वाली मूली विटामिन-ए से भरपूर होती है, जो आपकी आंखों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। इसके साथ गाजर मिलाकर खाने से आपको डबल फायदा मिलता है। सर्दियों में रोजाना मूली का सेवन करने से आपकी कमजोर हुई आंखों की रोशनी बढने लगती है।

कब और कैसे खाएं मूली?

बाबा रामदेव की मानें तो सर्दियों में मूली का सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए। इसका सेवन आप मिक्स वेजिटेबल सलाद के रूप में कर सकते हैं। वहीं इसके अलावा आप केवल मूली पर सेंधा नमक डालकर रोज सुबह खा सकते हैं। बाबा रामदेव की मानें तो रात के समय मूली का कभी नहीं करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article