हेल्थ

Garlic Benefits in Winter: सर्दियों में सुबह खाली पेट जरूर करें लहसुन का सेवन, दूर होंगी कई तरह बीमारियां, जानें फायदे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 11, 2023, 10:48 AM IST

सर्दियां अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आती है। इस मौसम में सबसे ज्यादा लोग बीमार पड़ते हैं। कोई सर्दी-जुकाम तो कोई बुखार की समस्या से परेशान रहता है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है की सिर्फ लहसुन का सेवन कर आप खुद को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं। सर्दियों के मौसम में सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

Image

How to eat garlic

सर्दियां अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आती है। इस मौसम में सबसे ज्यादा लोग बीमार पड़ते हैं। कोई सर्दी-जुकाम तो कोई बुखार की समस्या से परेशान रहता है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है की सिर्फ लहसुन का सेवन कर आप खुद को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं। सर्दियों के मौसम में सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। लहसुन में विटामिन्स, मिनरल्स के साथ ही सेलेनियम, जर्मेनियम और अमीनो एसिड भी होता है जो इंफेक्शन के खतरे को कम करता है। इसमें मौजूद विटामिन B1, B6 और C आपको कई तरह की बीमारियों से बचाता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि सर्दियों में लहसुन का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद है।

सर्दियों में खाली पेट लहसुन खाने के फायदे

सर्दी और खांसी से राहत

सर्दियों में सर्दी, खांसी, गले में खराश जैसी समस्याओं से काफी लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण शरीर को इंफेक्शन से बचाते हैं।

कोलेस्ट्रॉल करे कम

सर्दियों के मौसम में शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन कर सकते हैं। नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने से हार्ट अटैक का खतरा कम रहता है।

ब्लड प्रेशर के लिए

हेल्थ एक्स्पर्ट्स की माने तो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में लहसुन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एलिसिन ब्लड प्रेशर के लेवल को मेनटेन रखता है। इसलिए खाली पेट लहसुन का सेवन जरूर करें।

पाचन तंत्र के लिए

खाली पेट लहसुन का सेवन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। इसके सेवन गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या दूर होती है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article