खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान मोटापे का कारण बनता है। इन दिनों इस समस्या से काफी लोग परेशान हैं। शरीर का बढ़ा हुआ वजन ना केवल आपकी पर्सनालिटी को खराब करता है बल्कि कई तरहकी बीमारियों का भी कारण बनता है। वजन घटाने के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद मन चाहा रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में अगर आप भी बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो वेट लॉस के लिए आप अलसी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अलसी को अपनी डाइट में शामिल कर आप तेजी से वजन घटा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको अलसी का सेवन करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। यहां जानें मोटापा कम करने के लिए किस तरह करें अलसी के बीज का सेवन।
इस तरह डाइट में शामिल करें अलसी का बीज
दही के साथ खाएं अलसी
वजन घटाने के लिए आप अलसी का सेवन दही के साथ कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में दही लें और फिर उसमें भुनी हुई असली डालें। फिर इसका सेवन करें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आप तेजी से वजन घटा सकते हैं। इसे आप सुबह नाश्ते में खा सकते हैं।
अलसी का पाउडर
अलसी का पाउडर भी वेट लॉस में बेहद कारगर साबित होता है। इसके लिए पहले अलसी को अच्छी तरह से भून लें। फिर इसे मिक्सी में पीसकर इसका पाउडर बना लें और सुबह खाली पेट इस पाउडर को खाएं। इससे आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी और साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत होगा।
अलसी की चाय
वजन घटाने के लिए आप अलसी की चाय भी पी सकती हैं। इसके लिए डेढ कप पानी में अलसी को उबालें। फिर इसे छान लें और इसका सेवन करें। इसमें आप शहद भी मिला सकते हैं। कुछ दिनों तक इसका सेवन करने से आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी।
