हेल्थ

हफ्ते भर में पाना चाहती हैं राहा की मम्मी की तरह पतली कमर, तो बस इस छोटी सी चीज को डाइट में कर लें शामिल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 8, 2023, 06:28 AM IST

Chia Seeds For Weight Loss: आजकल खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से कई लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। मोटापा ना केवल पर्सनालिटी को खराब करता है बल्कि ये अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। मोटापे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद मोटापा कम नहीं होता है।

Image

chia seeds

Chia Seeds For Weight Loss: आजकल खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से कई लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। मोटापा ना केवल पर्सनालिटी को खराब करता है बल्कि ये अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। मोटापे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद मोटापा कम नहीं होता है। हेल्दी लाइफस्टाइल और सही खान-पान से ही मोटापा कम किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप भी मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो वजन घटाने के लिए आप चिया सीड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि चिया सीड्स की किस तरह वजन घटाने में सहायक है और कैसे इसका सेवन करें।

वजन घटाने के लिए इन तरीकों से करें चिया सीड्स का सेवन

चिया सीड्स और पानी

वजन घटाने के लिए आप चिया सीड्स को पानी के साथ पी सकते हैं। इसके लिए चिया सीड्स को एक ग्लास पानी में डालकर रातभर भिगो दें। सुबह इसमें नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन करें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा।

चिया सीड्स और सलाद

चिया सीड्स को आप सलाद के साथ भी खा सकते हैं। इसके लिए रोज सलाद बनाने के बाद ऊपर से इस पर चिया सीड्स डालकर खाएं। इसे खाने से वजन कम करने में मदद मिलेगी।

चिया सीड्स का पाउडर

वेट लॉस के लिए आप इसके पाउडर का भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए चिया सीड्स को मिक्सर में डालकर पीस लें। इसके बाद इसका सेवन करें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है।

चिया सीड्स और दलिया

चिया सीड्स को आप दलिया के साथ भी खा सकती हैं। इसके लिए आप दलिया बना लें और फिर उसमें चिया सीड्स मिलाएं और इसका सेवन करें। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article