हेल्थ

High Blood Pressure: सर्दियों में क्‍यों बढ़ जाता है ब्‍लड प्रेशर?, कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 8, 2023, 12:06 PM IST

सर्दियों के मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में सर्दी-जुकाम, जोड़ो में दर्द, अस्थमा आदि जैसी समस्याएं काफी परेशान करत है। लेकिन क्या आपको मालूम है सर्दियों में ठंड के बढ़ते ही ब्लड प्रेशर अपने आप अधिक होने लगता है। ऐसे में बीपी वाले मरीजों के लिए खतरा काफी बढ़ जाता है।

Image

how to Control blood pressure

सर्दियों के मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में सर्दी-जुकाम, जोड़ो में दर्द, अस्थमा आदि जैसी समस्याएं काफी परेशान करत है। लेकिन क्या आपको मालूम है सर्दियों में ठंड के बढ़ते ही ब्लड प्रेशर अपने आप अधिक होने लगता है। ऐसे में बीपी वाले मरीजों के लिए खतरा काफी बढ़ जाता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बुजुर्गों में काफी देखने को मिलती है। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से हार्ट अटैक का खतरा काफी बढ़ जाता है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि ठंड के मौसम में ही ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ जाता है और इसे कैसे कंट्रोल कैसे किया जा सकता है।

क्यों सर्दियों में बढ़ता है ब्लड प्रेशर

सर्दियों के मौसम में हमारी रक्त धमनियां संकुचित होने लगती है। जिसकी वजह से ब्लड फ्लो को बनाए रखने के लिए अधिक फोर्स की आवश्यकता पड़ती है। इस वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। इसके अलावा भी ब्लड प्रेशर बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। ह्यूमिडिटी, एटमॉस्फेयर प्रेशर, हवा, बादल आदि की वजह से भी ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। हाई ब्लड प्रेशर होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए करें इन फूड्स का सेवन

हरी पत्तेदार सब्जियां

सर्दी में ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए आप अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों क शामिल कर सकते हैं। आप पालक, केल जैसे फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये पोटेशियम से भरपूर होते हैं, जो सोडियम के प्रभाव को कम करके रक्तचाप को कम करने में मदद करते हैं।

खट्टे फल

संतरे, अंगूर, नींबू और नीबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो सूजन को कम करते हैं और ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं।

लहसुन

सर्दियों में लहसुन का सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें एलिसिन नामक तत्व होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।

सैल्मन

सैल्मन मछली ओमेगा-3 फैटी एसिड का बेहतरीन सोर्स मानी जाती है। जो ब्लड प्रेशर को कम करने और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मददगार है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article