हेल्थ

वेट लॉस के लिए रामबाण हैं ये शानदार ड्रिंक्स, तेजी से काट देते हैं शरीर में जमा चर्बी, बैली फैट का नहीं रहता नामोनिशान

Homemade Weight Loss Drinks: यदि आप वेट लॉस जर्नी शुरू करने जा रहे हैं, तो आपको अपनी इस जर्नी का साथी कुछ हेल्दी ड्रिंक्स को बना लेना चाहिए। ये ड्रिंक्स आपको वेट लॉस में काफी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ड्रिंक्स और कैसे करें सेवन?

Image

weight loss drinks

Photo : iStock

यदि वजन रोजाना बढ़ता जा रहा है और आप इससे परेशान हो चुके हैं। तो आपको आज से ही अपने खानपान और लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव कर लेने चाहिए। इसके लिए डाइट से लेकर फिजिकल एक्टिविटी तक सब कुछ जरूरी है। जैसे कि आपको रात के खाने के बाद 20 मिनट वॉक जरूर करनी चाहिए। इससे आपको वेट लॉस में काफी मदद मिलती है। वहीं यदि आप सुबह कुछ ड्रिंक्स को डाइट का हिस्सा बनाते हैं, तो आपको वजन कम करने में काफी आसानी होगी। तो चलिए जानते हैं ऐसे कुछ हेल्दी ड्रिंक्स जो आपको वजन कम करने में काफी मदद करेंगे।

वजन कम करने के लिए असरदार ड्रिंक - Healthy Drinks for Weight Loss in Hindi

अदरक की चाय

दूध वाली चाय में अदरक का मजा तो आपको भरपूर लिया होगा। लेकिन आज हम आपको केवल अदरक की चाय से वेट लॉस का रामबाण नुस्खा बताने जा रहे हैं। दरअसल अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो आपके पाचन को कम करने और शरीर की सूजन को कम करने का काम करते हैं। अदरक का थर्मोजेनिक प्रभाव फैट बर्निंग प्रोसेस को काफी बढ़ा देता है। जिससे वेट लॉस में आसानी हो जाती है।

जीरा चाय

जीरा चाय आपके शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में काफी कारगर साबित होती है। रोज सुबह जीरा चाय का सेवन करने से फैट ब्रेकडाउन को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा रात के खाने के बाद एक कप जीरा चाय पीने से हमारा मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जिससे वेट लॉस प्रोसेस में काफी आसानी होती है।

ग्रीन टी

वेट लॉस के लिए सबसे चर्चित ड्रिंक ग्रीन टी आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद ड्रिंक है। एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ग्रीन टी का सेवन रोजाना करने से आपी वेट लॉस जर्नी में पंख लग जाते हैं। इसके अलावा आप इसका सेवन खाने के बाद भी कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article