हेल्थ

वेट लॉस के साथ-साथ पाचन को भी दुरुस्त करती हैं ये हर्बल चाय, तेजी से पिचक जाएगा फूला हुआ पेट

Tea for Weight Loss: क्या आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं? इसके साथ ही आपका पाचन भी दुरुस्त नहीं रहता है, तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी हर्बल चाय लेकर आए हैं, जो आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के साथ में आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त करती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

tea for weight loss and diestion

Home Remedies For Weight Loss And Digestion: वेट लॉस और डाइजेशन के लिए यदि आपको एक ऐसा कारगर नुस्खा मिल जाए जो आपके दोनों काम एक साथ कर सके तो कैसे हो। जी हां खानपान और लाइफस्टाइल की खराबी के कारण आज बढ़ता हुआ वजन और खराब डाइजेशन अधिकांश लोगों की समस्या बनता जा रहा है। डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं मौसम के बदलाव के साथ और भी ज्यादा होने लगती हैं। यदि आप इन बढ़े हुए वजन और डाइजेशन से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या से परेशान हैं, तो आपको हमारी बताई ये चाय जरूर ट्राई करनी चाहिए। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये चाय और कैसे करें सेवन?

अजवाइन की चाय

डाइजेस्टिव हेल्थ के लिए अजवाइन एक रामबाण घरेलू उपाय है। जिसका सेवन पाचन से जुड़ी समस्याएं होने पर अक्सर घरों में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अजवाइन से बनी चाय आपकी वेट लॉस में भी हेल्प कर सकती है। इसके लिए आप आप 1 कप पानी में 1 चम्मच अजवाइन को डालकर अच्छे से उबाल लें। फिर इसे छान कर उसमें नमक डालकर पिएं।

अदरक की चाय

वेट लॉस और पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए अदरक से बनी चाय काफी फायदेमंद होती है। अदरक आपके शरीर की इन्फ्लेमेशन को कम करने के साथ आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे आपको वेट लॉस में काफी मदद मिलती है। इसके लिए आप 1 कप पानी में 2 इंच अदरक को कूटकर उबाल लें। इसके बाद आप इसमें नींबू और शहद मिलाकर सेवन करें।

कैमोमाइल टी

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर कैमोमाइल टी एक शानदार वेट लॉस ड्रिंक है। इसके साथ ही ये आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में भी कारगर साबित होती है। पेट की गैस, ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए कैमोमाइल टी एक असरदार ड्रिंक साबित होती है। वेट लॉस करने के लिए आप इस चाय का सेवन रोज सुबह 1 कप की मात्रा में कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article