लगातार खराब होना खानपान और बिगड़ती लाइफस्टाइल ये दोनों ही बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हैं। बहुत अधिक तेल वाला खाना, जंक फूड फास्ट फूड का भरपूर सेवन ये दो मुख्य कारण हैं जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह बनते हैं। कोलेस्ट्रॉल हमारी नसों में जमा होने लगता है, जिसका असर हमारे ब्लड के सर्कुलेशन पर पड़ता है। यदि आप अपने बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते हैं, तो आपको आपको इसके कुछ नेचुरल उपाय तलाशने चाहिए। आज हम आपको ऐसे होममेड ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे जो आपके कोलेस्ट्रॉल को साफ करने में बेहद कारगर साबित होते हैं। आइए जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में विस्तार से...
कोलेस्ट्रॉल के लिए होममेड ड्रिंक्स - Homemade Drinks to Reduce Cholesterol in Hindi
कोलेस्ट्रॉल के लिए ग्रीन-टी
वेट लॉस के लिए आपने ग्रीन-टी का इस्तेमाल अक्सर सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ग्रीन टी का सेवन कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी किया जा सकता है। यह आपके वजन को कम करने के साथ-साथ आपके हार्ट को भी हेल्दी रखती है।
कोलेस्ट्रॉल के लिए टमाटर का जूस
टमाटर हमारी सब्जी का स्वाद तो बढ़ाते ही हैं साथ ही यह हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए टमाटर का जूस बेहद फायदेमंद साबित होता है। टमाटर में मौजूद फाइबर और नियासिन कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकाल देते हैं।
कोलेस्ट्रॉल के लिए बेरीज स्मूदी
एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर बेरीज का सेवन कोलेस्ट्रॉल के लिए काफी फायदेमंद होता है। यदि आप रोजाना 1 गिलास बेरीज स्मूदी का सेवन करते हैं, तो आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल तेजी से कम होने लगता है। इसके लिए आप ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और ब्लैकबेरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
