हेल्थ

महिलाओं के लिए वरदान है किचन में रखा ये मसाला, PCOS से लेकर मेनोपॉज जैसी समस्याओं का है रामबाण इलाज

Cinnamon for Women Health : खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए महिलाएं अक्सर दालचीनी का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये मसाला महिलाओं की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आज हम आपको दालचीनी के महिलाओं की सेहत को होने वाले बेनिफिट्स बताने जा रहे हैं।

Image

cinnamon benefits for women health

Photo : iStock

रसोई में मौजूद दालचीनी एक ऐसा मसाला है, जो न केवल आपके खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है। बल्कि यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो महिलाओं को होने वाली समस्याएं जैसे PCOD और मेनोपॉज आदि में यह मसाला काफी फायदा पहुंचाता है। दालचीनी में में मौजूद मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस जैसै तत्व आपकी सेहत को काफी फायदा पहुंचाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर दालचीनी डायबिटीज जैसी बीमारी में भी काफी फायदा पहुंचाता है। आइए जानते हैं दालचीनी के हेल्थ बेनिफिट्स...

महिलाओं के लिए दालचीनी के फायदे

दालचीनी महिलाओं के लिए रामबाण मसाला है। जो उनकी कई तरह की समस्याओं में लाभ पहुंचाता है। इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है जो आपको रोगों से बचाने में कारगर साबित होती है। महिलाओं के पीरिएड संबंधी समस्याओं से लेकर प्रजनन क्षमता बढ़ाने तक दालचीनी के कई तरह के फायदे होते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से..

PCOD के लिए दालचीनी के फायदे

PCOS से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए आपको दालचीनी का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आप दालचीनी का 2 इंच का टुकड़ा लेकर 1 कटोरी दही में रात भर डालकर रख दें। अब इस दही का सेवन ब्रेकफास्ट या लंच में करने से आपको PCOS से जुड़ी समस्याओं में काफी लाभ मिलता है।

मेनोपॉज के लिए दालचीनी के फायदे

मेनोपॉज के दौरान होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए महिलाएं तरह तरह के उपाय करती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि दालचीनी आपको मेनोपॉज की इन समस्याओं से काफी हद तक बचा सकती है। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण सेहत को काफी फायदा पहुंचाते हैं।

पीरियड्स में दालचीनी के फायदे

पीरियड के दौरान महिलाओं को पेट में दर्द और ऐंठन की समस्या होने लगती है, जिससे बचने के लिए महिलाओं को दालचीनी का इस्तेमाल करना चाहिए। दालचीनी की चाय पीरियड के दौरान पीने से आपको दर्द और ऐंठन से काफी राहत मिलती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article