हेल्थ

कोलेस्ट्रोल का काल हैं घर में बनी ये शानदार ड्रिंक्स, रोज सुबह पीने से शरीर से साफ होगा बैड कोलेस्ट्रॉल

शरीर में यदि बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ का लेवल बढ़ जाए तो इससे आपको हार्ट अटैक जैसी घातक समस्या का शिकार होना पड़ सकता है। यही कारण है कि अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट कोलेस्ट्रॉल को कम करने की सलाह देते हुए नजर आते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे शानदार घरेलू ड्रिंक्स बताने जा रहे हैं,जो आपके कोलेस्ट्रॉल को खींचकर बाहर कर सकते हैं।

Image

Home made drinks for cholesterol

Photo : iStock

खराब खानपान और लाइफस्टाइल दोनों मिलकर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हैं। आप में से बहुत से लोग अधिक तेल वाला खाना, जंक फूड फास्ट फूड का भरपूर सेवन करते हैं। तो आपको बता दें कि ये दो चीजें शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का मुख्य कारण हैं। शरीर में बनने वाला कोलेस्ट्रॉल हमारी नसों में जमा होने लगता है, जो सीधा हमारे ब्लड सर्कुलेशन पर प्रभाव डालता है। यदि आप भी कोलेस्ट्रोल के बढ़े हुए लेवल से परेशान हैं और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसके लिए कुछ शानदार घरेलू ड्रिंक्स बताने जा रहे हैं। हम आपको ऐसे होममेड ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे जो बैड कोलेस्ट्रॉल को पूरी तरह साफ करते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

कोलेस्ट्रॉल के लिए होममेड ड्रिंक - Homemade Drinks to Reduce Cholesterol in Hindi

ग्रीन-टी

आपने ग्रीन-टी का इस्तेमाल वेट लॉस के लिए अक्सर किया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह ग्रीन टी आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करने में कारगर है। जी हां एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ग्रीन टी का सेवन रोज सुबह खाली पेट करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को तेजी से कम किया जा सकता है। यह आपके वजन को कम करने के अलावा आपकी स्किन को भी हेल्दी रखती है।

चुकंदर गाजर का जूस

चुकंदर और गाजर का जूस आपके शरीर में खून बढ़ाने के अलावा आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करने का काम करता है। चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट की मात्रा आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने में रामबाण है। आप रोज 1 गिलास गाजर-चुकंदर का जूस निकालकर पी सकते हैं।

ऑरेंज जूस

जी हां ऑरेंज यानी संतरे का जूस हमारे कोलेस्ट्रॉल लेवल को बैलेंस करने में काफी कारगर साबित होता है। इसके अलावा यह विटामिन-सी से भरपूर जूस आपकी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने में काफी मदद करता है। संतरे का जूस आपके खून के लिए फिल्टर की तरह काम करता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article