How to Get Relief in Periods Pain: महिलाओं को हर महीने पीरियड से गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें भयंकर पेट और कमर दर्द से जूझना पड़ता है। पीरियड के दौरान होने वाले क्रैम्प उनको परेशान कर देते हैं। यह दर्द कभी-कभी तुरंत तो कभी लंबा चलता है। जिसके लिए बहुत सी महिलाएं पेन किलर दवाओं का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ घरेलू उपायों के द्वारा भी इस दर्द से निजात पाई जा सकती है। जी हां आज हम आपको कुछ ऐसे असरदार घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जो आपके पीरियड के दर्द में बहुत कारगर साबित होते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
पीरियड के दर्द से राहत पाने के घरेलू उपाय - Home Remedies for Periods Pain
हल्दी और दूध
हल्दी वाला दूध हमारी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हल्दी में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण आपको पीरियड के दर्द में भी राहत दिलाता है। जी हां 1 गिलास गर्म दूध में 1 चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से पीरियड के दौरान होने वाले दर्द से तेजी से लाभ होता है।
अदरक और शहद
अदरक और शहद का इस्तेमाल सर्दी खांसी से निजात पाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह नुस्खा आपको पीरियड के दौरान होने वाले दर्द से भी निजात दिला सकता है। जी हां 1 चम्मच अदरक का रस और बराबर मात्रा में शहद को मिलाकर पीने से आपको दर्द में तेजी से लाभ मिलता है।
हीटिंग पैड का इस्तेमाल
पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए आपको हीटिंग पैड यानी गर्म पानी की बोतल का इस्तेमाल करना चाहिए। जी हां हीटिंग पैड से पेट की सिकाई करने से आपको क्रेम्प्स में काफी लाभ मिलता है, क्योंकि आपकी मांसपेशियों को रिलैक्स मिलता है। जिससे दर्द में भी लाभ होता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
