Home Remedy For Heat Stroke Hindi : देश में गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। ऐसे में चाहे बच्चे हों या बड़े सभी को अपनी सेहत का ख्याल थोड़ा ज्यादा रखने की जरूरत होती है। अब जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है, तो इस समय सेहत को लेकर सावधानी बरतना जरूरी है। क्योंकि जरा सी लापरवाही आपकी सेहत की दुश्मन बन सकती है। जी हां इस मौसम में लोगों को हीट स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है। आज हम आपको हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए कुछ कारगर घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।
प्याज का सेवन करें
गर्मी में प्याज का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। प्याज में ठंडक देने वाले गुण मौजूद होते हैं। प्याज न केवल खाने बल्कि इसका रस कानों के पीछे और छाती पर लगाने से शरीर का तापमान तेजी से कम होता है। आप प्याज का सेवन सलाद और चटनी के रूप में कर सकते हैं।
कच्चे आम का पना पिएं
कच्चे आम से बना पना गर्मियों में आपके शरीर को ठंडा रखता है, आम पना का सेवन आपको हीट स्ट्रोक की भीषण समस्या से बचा सकता है। यह आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को भी पूरा करता है।
नारियल पानी और छाछ पिएं
नारियल पानी और छाछ दोनों ही मिनरल्स, विटामिन्स और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होते हैं। ये गर्मी में आपके शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखते हैं। नारियल पानी और छाछ भीषण गर्मी में भी शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
धनिया और पुदीने का रस पिएं
धनिया और पुदीना दोनों की चीजें आपके शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में कारगर माने जाते हैं। धनिया और पुदीना की पत्तियों में कूलिंग क्वालिटी होती हैं,जिससे शरीर ठंडा रहता है। 1 गिलास पानी में 1-1 चम्मच धनिया और पुदीना का रस मिलाकर पीने से आपका हीट स्ट्रोक से बचाव होता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
