हेल्थ

हर दिन बढ़ रहा देश में कोरोना का कहर, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आज से पीना शुरू कर दें इस पत्ते का काढ़ा

Giloy Benefits For Immunity: दुनियाभर में कोरोना यानी कोविड-19 का नया वैरिएंट काफी तेजी से फेल रहा है। कोरोना से डरने की नहीं, बल्कि समझदारी से निपटने की जरूरत है। यह बहुत तेजी से फैल रहा है, लेकिन लक्षण आमतौर पर हल्के ही दिख रहे हैं, जैसे बुखार, गले में खराश, थकान, थोड़ी खांसी । ऐसे वक्त में आपको अपनी इम्यूनिटी को बेहतर बनाने पर काम करने की जरूरती है। इसमें एक खास हरा पत्ता आपकी मदद कर सकता है। यहां जानें इसके बारे में....

Image

Giloy Benefits For Immunity

Giloy Benefits For Immunity: देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। भले ही ये पहले जैसी घातक लहर ना हो, लेकिन हर दिन सामने आ रहे नए केस डर पैदा कर रहे हैं और कई लोग पहले की तरह मास्क पहनने लगे हैं। खासकर दिल्ली, केरल, यूपी और गुजरात में एक्टिव केस तेजी से बढ़ रहे हैं। अब देश में करीब 6,133 सक्रिय मामले हो गए हैं, और पिछले 24 घंटों में 6 मौतें भी हुई हैं । इस बार जो वेरिएंट सबसे ज्यादा चर्चा में है, वो है ओमिक्रोन परिवार का नया सदस्य NB.1.8.1, जिसे WHO ने “वैरिएंट अंडर मॉनिटरिंग” के रूप में नोटिस किया है ।

बचाव के लिए इम्यूनिटी बढ़ाना जरूरी

ऐसे समय में हमें सबसे पहले अपनी इम्यूनिटी पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि अगर शरीर की ताकत अच्छी है तो वायरस भी ज्यादा असर नहीं करता। इसी के लिए आयुर्वेद में एक बहुत ही आसान और असरदार उपाय बताया गया है, वह है गिलोय का काढ़ा। गिलोय एक ऐसी जड़ी-बूटी है जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाती है। चलिए जानते हैं कैसे इसका काढ़ा बनाएं और रोज पीने से क्या फायदे होते हैं।

इम्यूनिटी कमजोर तो वायरस का असर ज्यादा

हमारी इम्यूनिटी यानी रोगों से लड़ने की ताकत कमजोर होगी, तो वायरस जल्दी पकड़ लेगा। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग ज्यादा बीमार पड़ते हैं और रिकवरी भी धीमी होती है। इसलिए दिन की शुरुआत इम्यूनिटी बढ़ाने वाले उपायों से करनी चाहिए।

गिलोय का काढ़ा बढ़ाएगा इम्यूनिटी - Giloy Benefits To Boost Immunity In Hindi

गिलोय को आयुर्वेद में ‘अमृता’ कहा गया है, यानी अमरता देने वाली। यह एक बेलनुमा पौधा होता है जो बहुत से घरों में मिल जाता है। इसमें ऐंटीऑक्सिडेंट, ऐंटीवायरल और ऐंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। गिलोय शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है और वायरस से लड़ने की ताकत देता है।

गिलोय का काढ़ा कैसे बनाएं - How To Make Giloy Ka Kadha At Home In HIndi

  • 4-5 इंच गिलोय की डंडी लें (अगर सूखी है तो आधा चम्मच पाउडर लें)
  • उसमें 4-5 तुलसी की पत्तियां, थोड़ा अदरक और एक-दो काली मिर्च मिलाएं
  • 2 गिलास पानी में डालकर उबालें, जब पानी आधा रह जाए तो छान लें
  • इसे हल्का गर्म रहते हुए पीएं, रोज सुबह खाली पेट पीना सबसे फायदेमंद होता है।

गिलोय के फायदे – Benefits Of Giloy In Hindi

गिलोय सिर्फ इम्यूनिटी ही नहीं, बल्कि पाचन दुरुस्त करता है, शरीर में सूजन कम करता है और बार-बार होने वाले सर्दी-खांसी से भी राहत देता है। यह डेली हेल्थ टॉनिक की तरह काम करता है।

किन बातों का रखें ध्यान

गिलोय का काढ़ा एकदम नेचुरल है, लेकिन कुछ लोगों को सावधानी भी बरतनी चाहिए,

  • प्रेग्नेंट महिलाएं या कोई दवा ले रहे हों तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें
  • बहुत ज्यादा मात्रा में न पिएं, दिन में एक बार ही काफी है
  • गर्म प्रकृति वाले लोग अदरक और काली मिर्च कम मात्रा में डालें

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article