हेल्थ

Cholesterol Control Home Remedies: ऐसे काबू में रहेगा आपका बुरा कोलेस्ट्रॉल.. देखें रामबाण घरेलू नुस्खे

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated May 24, 2024, 08:21 AM IST

Cholesterol Control Home Remedies (कोलेस्ट्रॉल कम कैसे करें): शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रण में रखना आवश्यक होता है। बुरे कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में न रखने के कारण कई सारी गंभीर बीमारियों का रिस्क हो सकता है। ऐसे में यहां देखें कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय क्या हैं।

Image

Home remedies to control bad cholesterol

Cholesterol Control Home Remedies (कोलेस्ट्रॉल कम कैसे करें): शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाना एक गंभीर बीमारी है। जो सही समय पर कंट्रोल न किए जाने पर दिल का दौरा, स्ट्रोक आदि जैसी खतरनाक बीमारी का रूप भी ले सकती है। हालांकि खून में मौजूद ये चिकना पदार्थ एक हद तक शरीर के लिए जरूरी भी होता है।लेकिन जब इसकी मात्रा शरीर में जरूरत से ज्यादा बढ़ने लगती है, तो ऐसी स्थिति खतरे की घंटी हो सकती है। कोलेस्ट्रॉल आपकी धमनियों में जमा होकर हेल्दी ब्लड फ्लो में रुकावट पैदा करता है। अब ऐसे में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव, एक्सरसाइज के साथ साथ ये कुछ घरेलू उपाय काम के हो सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय, Cholesterol Kam kaise kare

ओट्स खाएं

ओट्स का सेवन शरीर के लिए गुणकारी होता है, ओट्स में मौजूद पोषक तत्व शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। आप सुबह नाश्ते में ओट्स खाकर हेल्दी रूटीन की शुरुआत कर सकते हैं। इससे वेट लॉस में भी मदद मिल सकती है।

नट्स

ओट्स् के साथ साथ शरीर को हेल्दी रखने के लिए नट्स का सेवन भी रामबाण माना जाता है। नट्स में हेल्दी ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। जो अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम कर सकता है। इन नट्स में आप बादाम, अखरोट, अलसी तो चिया बीज खा सकते हैं।

लहसुन

कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करने में लहसुन भी रामबाण मानी जाती है। लहसुन में एलिसिन नाम का एक तत्व पाया जाता है। जो शरीर में से बैड कोलेस्ट्रॉल कम कर सकता है, लहसुन को आप कच्चा तो हल्का रोस्ट करके खा सकते हैं। लहसुन खाने के शरीर के लिए और भी बहुत सारे फायदे होते हैं।

हल्दी

एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल तो एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरी हल्दी का सेवन कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण करने में भी असरदार है। हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व होता है, जो शरीर में से सूजन कम कर सकता है। हल्दी को आप दूध में मिलाकर पी सकते हैं या इसे कच्चा भी खाया जा सकता है।

ग्रीन टी

कोलेस्ट्रॉल को कम करने में ग्रीन टी भी असरदार मानी जा सकती है। ग्रीन में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल्स को काबू में रख सकते हैं। रोजाना तौर पर आप दिन में करीब 1-2 ग्रीन टी के कप पी सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करता है।लेख में बताए गए सुझावों तो जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article