हेल्थ

यूरिक एसिड का सफाया करेंगे ये आसान से घरेलू उपाय, तेजी से साफ होगी जोड़ों में जमा गंदगी

बढ़ा हुआ यूरिक एसिड आज एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। जिससे जोड़ों में होने वाला दर्द आज बहुत से लोगों को परेशान कर रहा है। खानपान और लाइफस्टाइल के कारण यूरिक एसिड की समस्या काफी तेजी से बढ़ रही है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जो आपके यूरिक एसिड का सफाया कर सकते हैं।

Image

home remedies for uric acid

Photo : iStock

यूरिक एसिड बढ़ने पर हमारे शरीर में कई तरह की परेशानियां पैदा हो जाती हैं। जिसका सबसे पहला और बड़ा लक्षण उंगलियों के जोड़ों में होने वाला दर्द है। यदि आप बहुत ज्यादा जॉइंट पेन से पीड़ित हैं तो आपको हाई यूरिक एसिड की समस्या हो सकती है। जिसके कारण आपको चलते-फिरने, उठने-बैठने जैसे काम में भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या के निजात के लिए हम आपको कुछ कारगर घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आप यूरिक एसिड की समस्या से जल्द निजात पा सकते हैं।

यूरिक एसिड के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies for Uric Acid)

1. आंवला

आंवला आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए कारगर घरेलू उपाय है। विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आंवला आपके शरीर से यूरिक एसिड को खींचकर बाहर कर देता है। यह आपके शरीर के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। इसलिए आप यूरिक एसिड के लिए आंवले का रोजाना सेवन करें।

2. नीम

नीम हमारी सेहत का सबसे करीबी मित्र है जो हमें सेहतमंद रहने में काफी मदद करता है। साधारण बुखार हो या यूरिक एसिड जैसी समस्या नीम सभी चीजों से हमें बचाने में कारगर साबित होता है। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर नीम हमारे शरीर में सूजन को कम करने का काम करता है। यह आपके शरीर को भी डिटॉक्स करने का काम करता है।

3. गिलोय

गिलोय आपकी सेहत के लिए कुदरत का दिया हुआ एक वरदान है। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर गिलोय आपके यूरिक एसिड को तेजी से कम करने में कारगर घरेलू उपाय है। जिससे आपको जॉइंट पेन में काफी राहत मिलती है। यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article