टाइफाइड बुखार (Typhoid fever) को मियादी बुखार के नाम से भी जाना जाता है। इन दिनों टाइफाइड (Typhoid fever)के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। टाइफाइड बुखार (Typhoid fever) एक ऐसी बीमारी है जिससे किसी भी उम्र के लोग प्रभावित हो सकते हैं। यह बीमारी साल्मोनेला टाइफी बैक्टीरिया (salmonella typhi bacteria) के कारण होती है। इस बैक्टीरिया की वजह से तेजी से संक्रमण फैलता है जो तेज बुखार और बॉडी पेन का कारण बनता है। टाइफाइड बीमारी (Typhoid fever) दूषित पानी या भोजन के सेवन से होता है। टाइफाइड बुखार (Typhoid fever) होने पर लोग दवाओं का सेवन करते हैं और टीके लगवाते हैं। यह उन्हें कुछ वर्षों के लिए बैक्टीरिया से संक्रमित होने से बचाने में मदद कर सकता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कुछ घरेलू उपचारों (Home remedies for typhoid infection) के जरिए भी इससे राहत पाया जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप टाइफाइड इंफेक्शन (Typhoid Infetion) से निजात पा सकते हैं।
Symptoms of Typhoid - टाइफाइड के लक्षण
बुखार आना
भूख कम लगना
सिर दर्द की समस्या
अधिक ठंड महसूस होना
अधिक कमजोरी होना
दस्त की समस्या
छाती में जलन
कब्ज की समस्या
Home remedies for typhoid Infection - टाइफाइड बुखार से बचाव के घरेलू उपाय
लहसुन
लहसुन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। इसके सेवन से टाइफाइड बुखार (Typhoid fever) को ठीक करने में मदद मिलती है। एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर लहसुन खून को साफ करने का काम करता है। टाइफाइड बुखार (Typhoid fever)से पीड़ित मरीज इसकी सब्जी या फिर इसे कच्चा भी खा सकते हैं। यह टाइफाइड बुखार (Typhoid fever)से पीड़ित व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
तुलसी
तुलसी एक ऐसी जड़ी-बूटी है जो सूजन और जोड़ों के दर्द को कम करने का काम करती है। टाइफाइड बुखार (Typhoid fever)से निजात दिलाने में तुलसी बेहद कारगर मानी जाती है। टाइफाइड (Typhoid fever)से पीड़ित व्यक्ति इसकी चाय या पानी में उबाल कर या शहद के साथ सेवन कर सकते हैं। इससे जल्द राहत मिलेगा।
सेब का सिरका
सेब के सिरके में अम्लीय गुण पाए जाते हैं जो टाइफाइड बुखार (Typhoid fever)से लड़ने में बेहद कारगर माना जाता है। सेब का सिरका तेज बुखार को कम करता है और शरीर के खोए हुए पोषण की भरपाई करता है।
लौंग
लौंग के इस्तेमाल से भी टाइफाइड (Typhoid fever)की समस्या से निजात पाया जा सकता है। इसके लिए आठ कप पानी में 6-7 लौंग डालकर उबाल लें और फिर इसका सेवन करते रहें। इसके सेवन से टाइफाइड (Typhoid fever) के कारण आई कमजोरी से छुटकारा मिलता है।
शहद
शहद एंटीवायरल, एंटीबैक्टिया, एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है और टाइफाइड बुखार (Typhoid fever)से राहत दिलाने में बेहद कारगर है। इसके लिए गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद डालकर इसका सेवन करे।
