हेल्थ

बेमौसम बरसात ने बजा दी है सेहत की बैंड, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत ठीक होगा खांसी-जुकाम

Home Remedies For Seasonal Flu : बेमौसम होने वाली बारिश आपकी सेहत के लिए काफी परेशानी खड़ी कर देती है। यदि आप ऐसे में खुद को बीमारियों से बचाकर रखना चाहते हैं, तो आपको हमारे बताए ये घरेलू नुस्खे जरूर ट्राई करने चाहिए।

Image

home remedies for seasonal disease

Home Remedies For Seasonal Flu : गर्मी में पड़ने वाली बारिश भला किसे नहीं पसंद होती है, लोग इस बारिश का पूरा लुत्फ भी उठाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेमौसम होने वाली बरसात आपकी सेहत की दुश्मन बन सकती है। जी हां इसके कारण वातावरण में कई तरह के बैक्टीरिया आदि पनपने लगते है, जिससे संक्रमण का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। गर्मी में हमारा पित्त दोष काफी बढ़ा हुआ होता है, तो वहीं एक साथ बारिश होने से पाचन से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती है। साफ शब्दों में कहा जाए तो बारिश के कारण कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम खड़ी हो जाती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे इस मौसम में अपनी सेहत का ख्याल रखा जाए। आइए जानते हैं इसके लिए कारगर घरेलू नुस्खे...

सर्दी जुकाम होने पर

  • नमक के पानी से गरारे: सर्दी-जुकाम होने पर आपको गर्म पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर गरारे करने चाहिए। इससे गले में काफी राहत मिलती है। दिन में 2-3 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।
  • तुलसी और अदरक का काढ़ा: सर्दी-जुकाम जैसे सीजनल रोगों के लिए तुलसी की पत्तियां, अदरक और दालचीनी को पानी में उबालकर काढ़ा बनाएं। यह सर्दी-जुकाम में तेज राहत प्रदान करता है।

पेट संबंधी समस्याएं होने पर

  • अदरक का रस और शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर सेवन करने से आपको पेट की समस्याओं में आराम मिलता है। क्योंकि अदरक और शहद दोनों में ही एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।
  • गर्मियों में होने वाली पेट की समस्या के लिए कच्चे आम को उबालकर उसका रस पानी में मिलाकर पीने से लू और बुखार जैसी समस्या में तेजी से राहत मिलती है।

त्वचा संक्रमण होने पर

  • बारिश में स्किन से जुड़ा इंफेक्शन होने पर फिटकरी को गुलाब जल में मिलाकर पेस्ट बनाएं और प्रभावित स्थान पर लगाएं। इससे खुजली और सूजन में जल्द राहत मिलती है।
  • बारिश के मौसम में त्वचा के संक्रमण से बचने के लिए जरूरी है कि आप पसीना साफ करते रहें। क्योंकि पसीने से फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है। इसलिए नियमित स्नान करें और शरीर को सूखा रखने की कोशिश करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article