हेल्थ

फैटी लिवर का रामबाण इलाज हैं घर में मौजूद ये चीज, पहले ही दिन से दिखने लगेगा आराम

Fatty Liver grade 1 Treatment in Hindi: यदि आप फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं, और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो आपको कुछ असरदार घरेलू नुस्खों को जरूर अपनाना चाहिए। यह नुस्खे आपको लिवर से जुड़ी समस्याओं से जल्द निजात दिला सकते हैं। आइए जानते हैं फैटी लिवर से निजात दिलाने वाले कुछ असरदार घरेलू नुस्खे...

Image

Home remedies for fatty liver

Photo : iStock

लगातार खराब होता खानपान और लाइफस्टाइल के बिगड़ने से आज फैटी लिवर की समस्या तेजी से लोगों में बढ़ती जा रही है। फैटी लिवर को साधारण भाषा में समझें तो जब हमारे लिवर में फैट की मात्रा बढ़ने लगती हैं, तो उसे फैटी लिवर कहा जाता है। इसे चिकित्सकीय भाषा में हेपेटिक स्टीटोसिस यानी फैटी लिवर कहा जाता है। आपको बता दें कि फैटी लिवर की 3 स्टेज होती हैं। ग्रेड 1- हेपेटिक स्टीटोसिस, ग्रेड 2- नॉन-अल्कोहलिक स्टीटोहेपेटाइटिस, ग्रेड 3- लिवर सिरोसिस। ग्रेड 1- के फैटी लिवर में हमारे लिवर के अंदर लगभग 5-30% तक फैट की मात्रा होती है। यही कारण है कि इसके कुछ खास लक्षण नजर नहीं आते हैं। लेकिन यह इस बात का संकेत है कि आप धीरे-धीरे लिवर सिरोसिस की तरफ बढ़ रहे हैं, जो एक खतरनाक स्थिति है। आज हम आपको फैटी लिवर को शुरुआत में ही ठीक करने के कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।

फैटी लिवर का घरेलू उपचार - Home Remedies for Fatty Liver in Hindi

गिलोय

गिलोय हमारी फैटी लिवर की समस्या के लिए एक रामबाण औषधि है। एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर गिलोय फैटी लिवर को तेजी से ठीक करने का काम करती है। इसका सेवन आप रोजाना काढ़ा बनाकर या चूर्ण के रूप में कर सकते हैं।

त्रिफला

आंवला, हरीतकी और बिभीतकी को बराबर मात्रा में लेकर इनका चूर्ण बना लें। इस तरह तैयार चूर्ण को त्रिफला कहा जाता है। यह आपके फैटी लिवर के लिए रामबाण औषधि साबित होता है। भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा इसे लिवर की सफाई के लिए कारगर बनाती हैं। इसके लिए आप रोजाना 1 चम्मच त्रिफला पाउडर का सेवन गुनगुने पानी के साथ करें।

ब्लैक कॉफी

कॉफी पीना हमारी लिवर के लिए काफी फायदेमंद होता है। यदि आप फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको रोजाना 1 कप ब्लैक कॉफी का सेवन जरूर करना चाहिए। कॉफी में मौजूद पैराक्सैंथिन नाम का रसायन फाइब्रोसिस के विकास को रोकता है। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि इस कॉफी में दूध का इस्तेमाल न किया गया हो।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article