हेल्थ

गले में दर्द और खांसी की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं दादी मां के ये अचूक नुस्खे, जड़ से खत्म होगी गले की समस्या

बदलते मौसम के साथ लोगों में कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने लग जाती हैं। वहीं इन दिनों जब गर्मियां आने को हैं तो हर घर में सर्दी-खांसी, गले में दर्द की समस्या से मरीज देखने को मिल जाएंगे। यदि आप भी खांसी और गले के दर्द से परेशान हैं, तो आपको हम इसके लिए कुछ कारगर घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।

Image

home remedies for throat pain and cough

मौसम के बदलाव के साथ लोगों में कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने लग जाती हैं। इन दिनों जब गर्मियां आने को हैं और सुबह शाम हल्की ठंड पड़ती है, तो इस मौसम में भी हर घर में सर्दी-खांसी, गले में दर्द की समस्या से मरीज देखने को मिल जाएंगे। ये मौसम सबसे ज्यादा छोटे बच्चे और बुजुर्गों को प्रभावित करता है। क्योंकि इसमें कम इम्यूनिटी वाले लोग प्रभावित होते हैं। यदि आप या आपके घर में कोई व्यक्ति खांसी और गले में दर्द से परेशान है तो इसका इलाज आपके घर में ही मौजूद है। जी हां कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इन समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

अदरक का सेवन

गले की समस्याओं से निजात पाने के लिए जरूरी है कि आप अदरक के अर्क का सेवन करें। इसके लिए आप 2 इंच अदरक का टुकड़ा लेकर उसका अर्क निकाल लें और इसमें 1 चम्मच शहद डालकर इसके हल्का गुनगुना करके चाट लें। अदरक में मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण आपको गले के दर्द और खांसी से जल्द निजात दिलाएंगे।

गरारे करें

गले के संक्रमण को दूर करने में गरारे करना काफी असरदार साबित होता है। इसके लिए आप 1 गिलास गर्म पानी में 2 चम्मच सेंधा नमक मिलाकर इससे गरारे करें। सेंधा नमक आपके गले के इन्फेक्शन को दूर करने में मदद करता है। ये आपके गले की सूजन को कम कर आपको खांसी से भी राहत पहुंचाता है।

शहद और काली मिर्च

शहद और काली मिर्च का ये शानदार कॉम्बिनेशन आपको खांसी और गले की समस्याओं से निजात दिला सकता है। इसके लिए आप 4-5 काली मिर्च को पाउडर कर लें और इसमें 1 चम्मच शहद मिला दें। इस तरह तैयार पेस्ट को सुबह शाम खाने से आपको खांसी और गले में दर्द से जल्दी आराम मिलता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article