हेल्थ

बदलते मौसम में जकड़ लेता है सर्दी-जुकाम, जानें सीजनल रोगों से बचाव के लिए कारगर घरेलू उपाय

दिन में निकलने वाली धूप के चलते अब मौसम ने करवट ले ली है। और सुबह शाम की सर्दी ने लोगों ने अपनी चपेट में लेना भी शुरू कर दिया है। मौसम के इस बदलाव में आपको कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलती हैं। आज हम आपको सर्दी-सांखी से बचाव के घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।

Image

home remedies for cough cold

मौसम के बदलते ही सबसे पहले सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं घरों में आने लगती हैं। जुकाम को सामान्य भाषा में नजला भी कहते हैं। यह श्वसन तंत्र से जुड़ा हुआ संक्रमण है जिससे खांसी की समस्या भी पैदा होने लगती है। इसे वायरल संक्रमण भी कहा जाता है क्योंकि ये एक दूसरे से काफी तेजी से फैलने वाली बीमारी है। किसी बीमार व्यक्ति के खांसने या छींकने के संपर्क में आते ही ये रोग फैलने लगता है। अब जब गर्मियां आने को हैं तो भी सर्दी-खांसी के मरीज काफी तेजी से बढ़ने लगे हैं। आइए जानते हैं इसके लिए कुछ कारगर घरेलू उपाय...

तुलसी का काढ़ा

सीजनल रोगों से बचाने के लिए तुलसी एक कारगर घरेलू उपाय है। यदि आप बदलते मौसम में रोजाना 1 कप तुलसी के पत्तों का बना काढ़ा पीते हैं, तो इससे आपको सर्दी-खांसी से बचाव हो सकता है। जी हां इसके लिए आप 2 कप पानी में 8-10 तुलसी के पत्तों को पानी आधा रह जाने तक उबालें और इसे ठंडा करके पियें।

हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला दूध यानी गोल्डन मिल्क आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करता है। इसके अलावा हल्दी के साथ दूध का सेवन करने से आपको सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से आसानी से बचाव हो जाता है। यदि आप बदलते मौसम में यदि आप लगातार 10 दिन हल्दी वाला दूध सोने से पहले कर लेते हैं, तो आपको सीजनल रोगों से काफी बचाव होता है।

अदरक

खांसी की समस्या को दूर करने में अदरक का इस्तेमाल काफी फायदेमंद साबित होता है। यदि आप मौसम के बदलाव में खांसी की समस्या से पीड़ित हैं, और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो आपको अदरक के रस का इस्तेमाल करना चाहिए। 1 चम्मच अदरक के रस में 1 चम्मच शहद मिलाकर पीने से आपको सर्दी-खांसी में काफी आराम मिलता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article