हेल्थ

हिना खान ने बताई ब्रेस्ट कैंसर होने की असली वजह, कहा इस गलती के कारण झेलना पड़ा ये जानलेवा रोग

टेलीविजन की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान को कुछ समय पहले ब्रेस्ट कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के बारे में पता चला था। जिसे उन्होंने काफी मशक्कत के बाद ठीक किया है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कैंसर होने की एक बड़ी वजह के बारे में बताया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

hina khan cancer

टीवी की जानी मानी अभिनेत्री हिना खान बीते कुछ समय से काफी मुश्किल समय से गुजर रहीं हैं। जी हां हिना खान को बीते कुछ महीने पहले ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था, जिसके बाद उन्होंने अपना इलाज कराना शुरू किया। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हिना खान ने बताया कि एक गलती को इग्नोर करने के कारण उनको कैंसर जैसे जानलेवा खतरे को झेलना पड़ा। जी हां हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के जानलेवा खतरे से जूझ रही थी जिसके लिए उन्हें कीमोथेरेपी लेनी पड़ी। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

इंटरव्यू में साझा की जानकारी

फराह खान के सोशल मीडिया चैनल पर दिए एक इंटरव्यू में फराह खान के अपनी कहानी बताते हुए कहा कि जब वह शूटिंग कर रही होती थीं, तो उन्हें अपने शरीर में कुछ असामान्य से बदलाव दिखाई देते थे। लेकिन उन्हें वह सामान्य समझकर लंबे समय तक इग्नोर करती रहीं। और समय रहते किसी डॉक्टर से परामर्श नहीं किया। हिना की मानें तो उन्हें अंदेशा था कि कुछ गलत हो सकता है, लेकिन इतना गलत होगा इस बात का कोई अंदाजा नहीं था।

समझा मामूली इंफेक्शन

हिना खान ने बताया कि शुरुआत में कैंसर को वह केवल एक साधारण इंफेक्शन समझ रही थीं, जो बाद में जांच कराने पर एक गंभीर बीमारी के रूप में सामने आया। हिना ने कहा कि मेरी टेस्ट कराने में देरी की लापरवाही ने आसानी से कंट्रोल हो जाने वाली समस्या को एक काफी जटिल बना दिया था। उनकी टेस्ट की देरी की आदत ने उनकी कंडीशन को और भी ज्यादा जटिल बना दिया था।

समय से कराएं जांच

हिना खान कहती हैं कि आप अपने शरीर में दिख रहे किसी भी तरह के सामान्य लक्षणों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। यदि आप अपने शरीर में कोई भी असामान्य बदलाव महसूस कर रहे हैं, तो आपको बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि एक बार समस्या बढ़ने पर आपको ये लापरवाही काफी महंगी साबित होगी।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article