हेल्थ

सेहतमंद दिखने वाले ये फल घटा सकते हैं पैरों की ताकत, बुजुर्गों में बढ़ा सकते हैं कमजोरी और परेशानी

  • Authored by: Vineet
  • Updated Dec 6, 2025, 01:50 PM IST

Fruits That Cause Leg Weakness In The Elderly: कई बार हम सोचते हैं कि हर फल हमारे लिए अच्छा होता है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं होता है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि उम्र बढ़ने पर कुछ फलों का सेवन बुजुर्गों में पैरों की ताकत घटा सकते हैं और कमजोरी बढ़ा सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको ऐस ही कुछ फलों के बारे में बताएंगे।

ये फल घटा सकते हैं पैरों की ताकत

ये फल घटा सकते हैं पैरों की ताकत

Fruits That Cause Leg Weakness In The Elderly: अक्सर हम सुनते हैं कि फल खाना सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फल ऐसे भी हैं, जो उम्र बढ़ने पर फायदा कम और परेशानी ज्यादा दे सकते हैं? हाल ही में सामने आई जानकारी में बताया गया है कि सात आम फल बुजुर्गों में पैरों की ताकत घटा सकते हैं और थकान बढ़ा सकते हैं। इस लेख में उन्हीं फलों के बारे में आसान भाषा में समझते हैं।

तरबूज

तरबूज गर्मी में राहत देता है, लेकिन बुजुर्गों में इसे ज्यादा खाने से कमजोरी महसूस हो सकती है। इसमें पानी बहुत होता है, जिससे शरीर का सॉल्ट-बैलेंस बिगड़ सकता है और ब्लड शुगर भी अचानक बढ़ सकता है। कई लोगों को इसे खाने के बाद पैरों में ढीलापन, थकान या चक्कर जैसा लगने लगता है।

पपीता

पपीता आमतौर पर अच्छा माना जाता है, लेकिन उम्र बढ़ने पर पाचन पहले जैसा तेज़ नहीं रहता। ऐसे में पपीते का ज्यादा सेवन गैस, पेट फूलना और भारीपन जैसा महसूस करा सकता है। जब पेट ठीक से काम नहीं करता, तो शरीर भी कमजोर और सुस्त लगता है।

अनानास

अनानास स्वादिष्ट होता है, लेकिन इसमें मौजूद एंजाइम कई बुजुर्गों के लिए भारी पड़ सकता है। इसे ज्यादा खाने से सीने में जलन, गैस या ब्लड प्रेशर गिरने जैसा असर हो सकता है, जिससे पैरों में भी कमजोरी महसूस होती है।

केला

केला ऊर्जा देता है, लेकिन बुजुर्गों में कभी-कभी यह उल्टा असर कर देता है। ज़्यादा केला खाने से पोटैशियम बढ़ जाता है, जिससे मांसपेशियां ढीली-ढाली लग सकती हैं। कुछ लोगों में इससे चलने में भारीपन या पैरों में थकान महसूस होने लगती है।

अंगूर

अंगूर मीठे और हल्के होते हैं, लेकिन बुजुर्गों में अगर इन्हें ज्यादा खाया जाए, तो ब्लड शुगर तेजी से ऊपर जाता है और फिर अचानक नीचे आने लगता है। इससे शरीर थका-थका लगता है और पैरों में ताकत कम महसूस होती है।

संतरा

संतरा विटामिन सी से भरपूर है, लेकिन बुजुर्गों में इसका ज्यादा सेवन गैस, अम्लता और पेट दर्द दे सकता है। जब पेट ठीक नहीं रहता, तो पूरा शरीर कमजोर महसूस करता है, खासकर पैर ज्यादा थके-थके लगते हैं।

सेब

सेब सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन ज़्यादा फाइबर बुजुर्गों के लिए भारी पड़ सकता है। पाचन कमजोर होने पर सेब (खासकर छिलके वाला) गैस और पेट फूलने जैसी समस्या ला सकता है, जिससे शरीर में ऊर्जा कम रहती है और चलने-फिरने में कमजोरी महसूस होती है।

बुजुर्ग फल कैसे खाएं जिससे दिक्कत न हो

उम्र बढ़ने पर हर फल जरूरी नहीं कि फायदा ही करे। बेहतर होगा कि फल कम मात्रा में खाएं, एक बार में ज्यादा न खाएं और किसी भी फल से दिक्कत हो तो तुरंत बंद कर दें। जरूरत पड़े तो डॉक्टर या डायटीशियन से सलाह लें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
Vineet author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article