हेल्थ

बढ़ रहा है चश्मे का नंबर, डाइट में शामिल करें ये 4 असरदार चीजें, बाज से तेज हो जाएगी नजर

Eye Health Foods: आंखें हमारे जीवन का एक अनमोल हिस्सा होती हैं। अपनी आंखों की सेहत को बेहतर बनाने के साथ ही चश्मे के नंबर को बढ़ने से रोकने के लिए आपको डाइट में कुछ महत्वपूर्ण चीजों को शामिल करना चाहिए। इस आर्टिकल के माध्यम से आप उन महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थों के बारे में डिटेल में जानेंगे जिनका सेवन आपकी आंखों के लिए वरदान साबित हो सकता है।

Image

Eye health foods (canva)

Superfoods For Eyes: आज की लाइफस्टाइल में लंबे समय तक मोबाइल, कंप्यूटर, टीवी स्क्रीन के सामने बैठना आम बात हो गई है। इसके अलावा गलत खान-पान भी लोगों की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गया है जिसके कारण आंखों की कमजोरी बढ़ने की समस्या होती है। आंखों की सेहत को बेहतर बनाने के साथ ही चश्मे के नंबर को बढ़ने से बचने के लिए आप इन सुपरफूड को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन C, E, और ज़िंक जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। पालक, मेथी, और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो आंखों को मुक्त कणों से बचाते हैं और दृष्टि समस्याओं को कम करते हैं।

अंडा: प्रोटीन और ल्यूटिन का खजाना अंडा होता है जिसे आपको हर हाल में अपनी डाइट में शामिल करना ही चाहिए। अंडे में मौजूद ल्यूटिन और जेक्सैंथिन नामक पोषक तत्व आंखों की पुतली और लेंस को स्वस्थ रखते हैं। आंखों की रोशनी में सुधार के लिए आपको सप्ताह में कम से कम 3 अंडे खाने शुरू कर देना चाहिए।

गाजर: विटामिन A का सबसे अच्छा स्रोत गाजर है। बता दें कि विटामिन A रेटिना के लिए जरूरी होता है। गाजर के रोजाना सेवन से आपकी नजर तेज होती है और चश्मे का नंबर बढ़ने का खतरा कम हो जाता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में गाजर को शामिल कर सकते हैं।

बादाम और अखरोट: ड्राईफ्रूट्स को अपनी डाइट में शामिल करके आप अपनी आखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं। ड्राईफ्रूट्स ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन e के अच्छे स्रोत होते हैं। रोजाना मुट्ठी भर मेवे खाने से आंखों की कोशिकाओं की मरम्मत होती है।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article