हेल्थ

ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये देसी चीजें, शरीर में जमा चर्बी का नहीं रहेगा नामोनिशान, अंदर हो जाएगा बाहर निकला पेट

Diet Tips for Weight Loss: नाश्ता यानी ब्रेकफास्ट हमारे लिए सबसे जरूरी मील साबित होता है। वजन घटाना हो या वजन बढ़ाना हो नाश्ता इसमें हमारा काफी मदद कर सकता है। आज हम आपको ब्रेकफास्ट के कुछ हेल्दी ऑप्शन बताने जा रहे हैं। जो आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकते हैं।

Image

breakfasr for weight loss

Photo : iStock

Breakfast For Weight Loss In Hindi: वेट लॉस के लिए अक्सर हम देखते हैं कि लोग खाना तक छोड़ देते हैं। वहीं कुछ लोग तो डाइटिंग के चक्कर में सुबह नाश्ता भी नहीं करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा नहीं करना चाहिए। जी हां नाश्ता हमारे दिन की सबसे जरूरी मील होती है, जो आपको हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। इसके साथ ही यदि आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो आपके लिए एक हेल्दी नाश्ता करना बहुत जरूरी है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे हेल्दी ब्रेकफास्ट फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ब्रेकफास्ट फूड्स जो वेट लॉस में कारगर साबित होते हैं।

वजन कम करने के लिए नाश्ते में खाएं ये चीज - Healthy Breakfast for Weight Loss In Hindi

पोहा

उत्तर भारत में पोहा नाश्ते में भरपूर खाया जाने वाला एक फूड है। पोषक तत्वों से भरपूर पोहा खाने में स्वादिष्ट और हेल्दी होता है। इसके साथ ही पोहा में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो इसे वेट लॉस में कारगर बनाती है। इसके अलावा फाइबर की भरपूर मात्रा के कारण पोहा हमारे पाचन को बेहतर बनाता है।

अंकुरित अनाज

अंकुरित अनाज या स्प्राउट्स नाश्ते का हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है। इसका सेवन करने से आपको वेट लॉस में काफी मदद मिल सकती है। क्योंकि इसमें प्रोटीन और फाइबर के साथ कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। जिसे खाने के बाद आपको बहुत देर तक भूख नहीं लगती है। यही कारण है कि आप ओवरईटिंग से बचते हैं। जो आपकी वेट लॉस में मदद करता है।

ओट्स या दलिया

ओट्स या दलिया दोनों ही हमारे यहां नाश्ते में भरपूर खाए जाने वाले फूड्स हैं। इनका सेवन करने से आपको फाइबर भरपूर मात्रा में मिलता है। जो वेट लॉस के लिए सबसे जरूर पोषक तत्व है। इसके साथ ही दूध में इन्हें तैयार करने से आपको प्रोटीन भी भरपूर मिल जाता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article