हेल्थ

Sweet Potato: पाचन तंत्र से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने तक, सेहत के लिए फायदेमंद है सर्दियों में शकरकंद का सेवन, जानें हेल्थ बेनिफिट्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 3, 2023, 03:08 PM IST

सर्दियों में लोगों को अपनी सेहत का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ठंड से खुद को बचाने के लिए लोग अपने पहनावे और खानपान में कई तरह के बदलाव भी करते हैं। सर्दियों में बाजार में कई तरह की मौसमी सब्जियां भी मिलती है जिसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इन्हीं में से एक है शकरकंद। शकरकंद को स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है।

Image

Sweet Potato Benefits

सर्दियों में लोगों को अपनी सेहत का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ठंड से खुद को बचाने के लिए लोग अपने पहनावे और खानपान में कई तरह के बदलाव भी करते हैं। सर्दियों में बाजार में कई तरह की मौसमी सब्जियां भी मिलती है जिसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इन्हीं में से एक है शकरकंद। शकरकंद को स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है। ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। स्वाद में हल्की सी मीठी यह सब्जी दिखने में कुछ-कुछ आलू जैसी भी नजर आती है। शकरकंद ऊर्जा का खजाना माना जाता है। इसमें मौजूद पौषक तत्व सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या है सर्दियों में शकरकंद खाने के फायदे।

शकरकंद खाने के हेल्थ बेनिफिट्स - Health benefits of Sweet Potato

आंखों के लिए फायदेमंद

शकरकंद आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। अगर आप लंबी उम्र तक अपनी आंखों की रोशनी बचाकर रखना चाहते हैं, तो आज ही अपनी डाइट में शकरकंद शामिल करें।

हाई ब्लड प्रेशर

पोषक तत्वों से भरपूर शकरकंद शरीर में उर्जा भरने के साथ साथ ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। इसमें मौजूद फाइबर आपके शरीर में बैड कोलेस्टॉल लेवल को कम करता है। इसका सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। ऐसे में बीपी के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

पाचन तंत्र

फाइब से भरपूर शकरकंद पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसके सेवन से कब्ज, गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या दूर होती है। अगर आप भी पाचन या पेट से जुड़ी किसी समस्या से परेशान हैं, तो शकरकंद का सेवन जरूर करें।

इम्यूनिटी

शकरकंद में विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है। इसके सेवन से आपको बीमारी और संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है।

वजन करे कंट्रोल

स्वाद में मीठा होने के बावजूद, शकरकंद में कैलोरी की मात्रा बेहद कम और फाइबर की अधिक मात्रा होती है, जो वजन घटाने और वजन कंट्रोल करने में सहायक है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article