हमने अक्सर घर के बड़े-बुजुर्गों को ये कहते कई बार सुना होगा कि नाक में सरसों तेल डालना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। इससे स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर होती है। नाक में सरसों का तेल डालने से सर्दी-जुकाम की समस्या से तुरंत छुटकारा मिलता है। नियमित रूप से नाक में तेल डालने से वायरल इंफेक्शन का खतरा कम रहता है। ऐसे में आज हम आपको नाक में सरसों का तेल डालने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।
सर्दी-जुकाम से दिलाए राहत

Cough
औषधीय गुणों से भरपूर सरसों के तेल नाक में डालने से सर्दी-जुकाम, खांसी, छींक आदि से राहत मिलती है।
सूजन करे कम

Nose swelling
नाक में सरसों का तेल डालने से सूजन से जल्द आराम मिलता है। ऐसे में अगर आपके नाकों में सूजन हो गई है तो नियमित रूप से नाक में सरसों का तेल डालें।
जलन और खुजली से दिलाए निजात

Itching
नाक में सरसों का तेल डालने से त्वचा का रूखापन, जलन और खुजली की समस्या दूर होती है।
तनाव व अनिद्रा करता है दूर

stress
नाक में सरसों का तेल डालने से तनाव और अनिद्रा की समस्या दूर होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व दिमाग को रिलैक्स करते हैं। इसके अलावा इससे अच्छी नींद आती है।
