Benefits Of Poha For Children: बच्चों के लिए पोहा बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से बच्चों को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। पोहा सोडियम, पोटेशियम, फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पोहा मध्य प्रदेश की सबसे फेमस डिशेज में से एक है। यहां के लोग इसे बड़े जायके के साथ खाना पसंद करते हैं। यह खाने में बेहद सॉफ्ट होता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इसके सेवन से कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या दूर होती है। पोहा खाने से बच्चों को एनर्जी भी मिलती है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर बच्चों की डाइट में क्यों शामिल करना चाहिए पोहा और इसके क्या क्या फायदे हैं।
बच्चों के लिए कितना फायदेमंद है पोहा
शरीर की कमजोरी करें दूर
पोहा का सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और शरीर को ताकत मिलती है। पोहा में भरपूर मात्रा में आयरन होता है जो बच्चों के शरीर में एनीमिया की कमी को दूर करता है। ऐसे में अपने बच्चों की डाइट में पोहा को जरूर शामिल करें।
पाचन-तंत्र के लिए
फाइबर का बेहतरीन सोर्स होने की वजह से पोहा कब्ज की समस्या से भी निजात दिलाता है। पोहा बच्चों के पेट में आसानी से पच जाता है और पाचन तंत्र को हेल्दी रखता है। जिससे कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या नहीं होती है।
इम्यूनिटी
बच्चों को पोहा खिलाने से कई तरह की बीमारियों का खतरा भी कम रहता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है जिससे वायरल इंफेक्शन का खतरा कम रहता है।
