हेल्थ

एकसाथ खाएंगे मखाना और किशमिश तो मिलेंगे 5 गजब के फायदे, शरीर बनेगा भीतर से मजबूत

Benefits Of Makhana And Raisins: रोज सुबह या शाम के समय अगर आप स्नैक्स में मखाना और किशमिश शामिल करेंगे, तो इससे शरीर आंतरिक रूप से मजबूत बनेगा। यह आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रखने और इम्यूनिटी मजबूत बनाने में भी मदद करेगा। इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

Image

Benefits Of Makhana And Raisins

Photo : Shutterstock.com

Benefits Of Makhana And Raisins: किशमिश और मखाना का प्रयोग हम कई पकवान बनाने के लिए करते हैं। इनके प्रयोग से उनका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। साथ ही, इन्हें अपने पकवानों का हिस्सा बनाने से उनका पोषण और फायदे भी बढ़ जाते हैं। सेहत के लिए ये दोनों ही फूड्स बहुत फायदेमंद होते हैं। इनका सेवन करने से कई गंभीर समस्याएं आपसे दूर रहती हैं। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि बहुत से लोग चाय-कॉफी के साथ स्नैक्स के तौर भी नट्स और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं। किशमिश और मखाना भी लोग इस तरह बहुत खाते हैं। जब आप दोनों का साथ में सेवन करते हैं, तो इससे न सिर्फ आप शारीरिक रूप से फिट रहते हैं, बल्कि इससे सेहत को कई अन्य फायदे भी मिलते हैं। यह एक लो कैलोरी स्नैक है, जो कम कैलोरी में आपकी भूख को शांत करता है। इससे आपको अनहेल्दी फूड्स खाने की क्रेविंग नहीं होती है। दोनों का साथ में सेवन से करने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में जानें मखाना और किशमिश खाने के फायदे

सेहत के लिए मखाना और किशमिश खाने के फायदे- Makhana and Kishmish Benefits in Hindi

हड्डियां व मांसपेशियों बनाए मजबूत

प्रोटिन, कैल्शियम, आयरन के साथ-साथ कई अन्य जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर यह कॉम्बिनेशन आपकी हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। यह शरीर की कमजोरी दूर कर, आंतरिक रूप से मजबूती प्रदान करता है।

वजन रखे कंट्रोल

स्नैक्स में मखाना और किशमिश शाम करके आप शरीर में स्वस्थ वजन को बनाए रख सकते हैं। यह आपको कम कैलोरी में भरपूर पोषण प्रदान करेगा।

शरीर में खून की कमी को रोके

जिन लोगों को शरीर में की कमी रहती है, उनके लिए यह कॉम्बिनेशन बहुत लाभकारी है। मखाना और किशमिश को डाइट का हिस्सा बनाने से आयरन और हीमोग्लोबिन का स्तर बेहतर होता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो मखाना और किशमिश आपकी समस्या दूर करेंगे। इनमें डाइट्री फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो डाइजेशन में सुधार करने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आप किशमिश और मखाना का साथ में सेवन कर सकते हैं। नियमित इसका सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और जल्दी बीमार नहीं पड़ते।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article