हेल्थ

Benefits Of Eggs: संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे, सेहत को कई फायदे पहुंचाता है ये सुपरफूड, डाइट में करें शामिल

Benefits Of Eggs: अंडे को पोषक तत्वों का खजाना कहा जाता है। इसके सेवन से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। डॉक्टर्स की मानें तो हर व्यक्ति को रोज कम से कम एक अंडा खाना चाहिए। अंडे का सेवन लोग कई तरह से करते हैं। कुछ लोगों को अंडा उबलाकर खाना पसंद होता है तो कुछ लोगों को ऑमलेट तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें अंडा भुर्जी खाना पसंद होता है।

Image

Benefits Of Eggs

Benefits Of Eggs: अंडे को पोषक तत्वों का खजाना कहा जाता है। इसके सेवन से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। डॉक्टर्स की मानें तो हर व्यक्ति को रोज कम से कम एक अंडा खाना चाहिए। अंडे का सेवन लोग कई तरह से करते हैं। कुछ लोगों को अंडा उबलाकर खाना पसंद होता है तो कुछ लोगों को ऑमलेट तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें अंडा भुर्जी खाना पसंद होता है। अंडे में प्रोटीन के अलावा विटामिन-बी, विटामिन बी12, बायोटिन, रिबोफ्लाविन, थियामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अंडे का सेवन करने से क्या क्या हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। यहां जानें अंडे खाने के फायदे।

अंडा खाने के फायदे - Anda Khane Ke Fayde

इम्यूनिटी

रोजाना एक अंडा खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। एंटी ऑक्सीडेंट्स, विटामिन, प्रोटीन और कई पोषक तत्वों से भरपूर अंडा इम्यूनिटी मजबूत करता है जिससे सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार का खतरा कम रहता है।

प्रोटीन

अंडा प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। एक अंडे में 6 ग्राम से ज्यादा प्रोटीन होता है। ऐसे में अगर आपके शरीर में प्रोटीन की कमी है तो रोजाना एक अंडे का सेवन करें।

दिल की बीमारियों का खतरा होता है कम

रोजाना एक अंडे का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम रहता है। ये शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता है जिससे स्ट्रोक का खतरा कम रहता है। इसलिए दिल के मरीजों को रोजाना एक अंडे का सेवन करना चाहिए।

आंखों के लिए

अंडे की जर्दी में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो आंखों के रेटिना में होते हैं जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। अंडे में भरपूर मात्रा में विटामिन ए भी पाया जाता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाता है।

आयरन का बेहतरीन सोर्स

अंडे को आयरन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। नियमित रूप से अंडे का सेवन करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। अगर आपका हीमोग्लोबिन लेवल कम हो गया है तो रोजाना एक अंडा खाएं।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article