हेल्थ

Parwal Benefits: परवल है गुणों का खजाना, बेनिफिट्स जान आज ही करेंगे डाइट में शामिल

Parwal Benefits: गर्मी के मौसम में बाजार में कई तरह की मौसमी सब्जियां मिलती है। परबल भी इन्हीं सब्जियों में से एक है। परबल का सेवन भारत और बांग्लादेश में लोग बड़े शौक से करते हैं। इसके सेवन से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं।

Image

Parwal Benefits

Parwal Benefits: गर्मी के मौसम में बाजार में कई तरह की मौसमी सब्जियां मिलती है। परबल भी इन्हीं सब्जियों में से एक है। परबल का सेवन भारत और बांग्लादेश में लोग बड़े शौक से करते हैं। इसके सेवन से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर परवल खाने में जितना स्टादिष्ट होता है उतना ही सेहत को फायदा भी पहुंचाता है। परवल में कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन सेहत को कई फायदे पहुंचा सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको परवल खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

परवल खाने के फायदे - benefits of eating parwal

विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर

परवल विटामिन और मिनरल्स का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। परवल विटामिन सी का भी अच्छा सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से इम्युनिटी बूस्ट होती है। इसके साथ ही इसके सेवन से आंखों की रोशनी भी तेज होती है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है।

डाइजेस्टिव हेल्थ के लिए

परवल में हेल्दी फाइबर होता है जो डाइजेस्टिव सिस्टम को हेल्दी रखता है। फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है। इसके सेवन से कब्ज और गैस की समस्या दूर होती है। परवल का नियमित रूप से सेवन करने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर का जोखिम कम होता है।

ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज के मरीजों के लिए परवल काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को परवल का सेवन जरूर करना चाहिए।

वेट मैनेज करने में मददगार

परवल में कैलोरी और फैट की मात्रा बेहद कम होती है। इसमें मौजूद हाई फाइबर इंग्रीडिएंट पेट को भरा रखता है जिससे भूख कम लगती है और वेट मैनेज होता है।

हार्ट हेल्थ के लिए

एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर परवल दिल के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से हार्ट से जुड़ी बीमारी का खतरा कम रहता है।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article