Lemon Water Benefits: बॉडी को डिटॉक्स करने या फिर वेट लॉस के लिए हम सभी लोगों ने नींबू पानी का सेवन तो किया ही होगा। नींबू पानी जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। नींबू पानी ना केवल इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है बल्कि पाचन से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है। जो लोग बढ़े हुए वजन से परेशान हैं वो अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी के साथ करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको नींबू पानी के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।
नींबू पानी के फायदे - Benefits of lemon water
पाचन के लिए
विटामिन्स और खनिज से भरपूर नींबू पानी पाचन से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है। खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर पीने से कब्ज, गैस, एसिडिटी की समस्या दूर होती है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इसके साथ ही ये सूजन को भी कम करता है। ऐसे में अपच की समस्या दूर करने के लिए सुबह नींबू पानी का सेवन करें।
इम्यून सिस्टम
विटामिन-सी से भरपूर नींबू पानी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। नियमित रूप से नींबू पानी का सेवन करने से फ्लू, सर्दी-जुकाम आदि समस्याओं का खतरा कम रहता है।
एनीमिया
एंटीऑक्सिडेंट, पोटैशियम, फोलेट, विटामिन-बी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर नींबू पानी एनीमिया की समस्या को दूर करता है। इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है।
ब्लड प्रेशर
विटामिन, खनिजों, कैल्शियम और पोटैशियम से भरपूर होने की वजह से नींबू पानी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मददगार साबित होता है। हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को नींबू पानी का सेवन जरूर करें।
