हेल्थ

गर्मियों में सेहत के लिए वरदान माना जाता है ये शरबत, घर पर इस तरह करें तैयार, मिलेंगे कई फायदे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 22, 2024, 03:30 PM IST

चिलचिलाती धूप और गर्मी ने देशभर में लोगों की हालत खराब कर रखी है। गर्म हवाओं की वजह से कई लोग लू की चपेट में भी आ रहे हैं। लू से बचने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे भी अपना रहे हैं, लेकिन फिर भी इससे राहत नहीं मिल रहा। ऐसे में शरीर को ठंडा रखने के लिए आप बेल के शरबत का सेवन कर सकते हैं।

Image

bael sharbat benefits

देशभर में गर्मी ने कोहराम मचा रखा है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। गर्मी की मार से बचने और राहत पाने के लिए तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं। गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा खतरा लू का रहता है। लू से बचने और शरीर को ठंडा रखने के लिए लोगों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसलिए गर्मियों के मौसम में उन चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है जिसमें पानी की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। ज्यादातर लोग गर्मियों में खीरे, तरबूज जैसी चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि बेल का शरबत शरीर के लिए सबसे फायदेमंद माना जाता है। रोजाना सुबह खाली पेट बेल का शरबत पीने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। ऐसे में आज हम आपको रोजाना बेल का शरबत पीने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

बेल का शरबत पीने के फायदे - Benefits Of Drinking Bael Sharbat

शरीर को पहुंचाए ठंडक

बेल का शरबत शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करती है। रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से आप खुद को लू से बचा सकते हैं।

पेट के लिए

फाइबर से भरपूर बेल का शरबत पेट के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या दूर होती है।

वजन घटाने में सहायक

बेल के जूस में कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है। ये पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे भूख कम लगती है और वजन घटाने में मदद मिलता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता

बेल का शरबत पीने से वायरल इंफेक्शन का खतरा कम रहता है क्योंकि ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है।

कैसे बनाएं बेल का शरबत

बेल का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले बेल का फल लें। इसके बाद इस फल को मिक्सर में डालें और फिर इसमें चीनी और बर्फ मिलाकर अच्छा सा जूस तैयार कर लें। फिर इसे छान कर सेवन करें। इससे शरीर को ठंडक मिलेगी।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article