हेल्थ

महाराष्ट्र में नहीं थम रहे गुइलेन बैरी सिंड्रोम के मामले, चार लोगों की मौत से मचा कहर, जानें कैसे दिख रहे लक्षण और कैसे करें बचाव

महाराष्ट्र के पुणे से शुरू हुआ गुइलेन बैरी सिंड्रोम का कहर अभी थमने का नाम नहीं ले रहे है। इस जानलेवा बीमारी का डर लोगों में बढ़ता ही जा रहा है। इस बीमारी के कारण राज्य में 4 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। आइए जानते हैं इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय...

Image

gulien baree syndrome

Photo : iStock

बीते सालों में देश ही नही दुनिया भर में कुछ समय के बाद एक नई बीमारी अपना कहर दिखाने लगती है। हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे से गुइलेन बैरी सिंड्रोम के मामले सामने आए हैं। तेजी से फैली इस बीमारी ने अब तक 100 से ज्यादा लोगों को अपनी चेपेट में ले लिया है, वहीं 4 लोगों की मौत भी अभी तक हो चुकी है। मौत का ताजा मामला पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ से सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में 36 साल के एक व्यक्ति की मौत इस रोग के चलते हुई है।

महाराष्ट्र सरकार सतर्क

गुइलेन बैरी सिंड्रोम के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार काफी सतर्क हो गई है। सरकारी आंकड़ों की मानें तो अभी तक इस रोग के 130 लोगों का पता चल चुका है। जिसे देखते हुए महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने एक रैपिड रिस्पांस टीम (RRT) का गठन किया है। 24 संदिग्ध मामले आने के बाद सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अर्लट मोड पर रखा है।

गुइलेन बैरी सिंड्रोम के लक्षण - Symptoms of Guillain Barrie Syndrome In Hindi

गुइलेन बैरी सिंड्रोम एक गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम है जो आपके शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाता है। आज हम आपको इसे कई तरह के अलग-अलग लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं।

  • हाथ-पैरों में सुन्नपन।
  • मांसपेशियों में गंभीर कमजोरी।
  • बहुत अधिक कमजोरी महसूस होना।
  • पाचन से जुड़ी समस्या जैसे जस्त होना।
  • सांस लेने में कठिनाई महसूस होना।

गुइलेन बैरी सिंड्रोम से कैसे करें बचाव? - How to prevent Guillain Barrie Syndrome

गुइलेन बैरी सिंड्रोम एक गंभीर बीमारी है, जिसके उपचार के लिए आपको बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। हम आपको कुछ सावधानियां बताने जा रहे हैं, जो आपको इस जानलेवा खतरे से बचा सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो इस समय आपको दूध से बने उत्पाद जैसे पनीर, चीज नहीं खाना चाहिए। इसके साथ ही ऐसे में चावल खाने से भी परहेज करना चाहिए। इस समय आपको दूषित खाना और पानी से परहेज करना चाहिए।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article