हेल्थ

शुगर के मरीजों को भूलकर नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, चुपचाप बढ़ाती हैं ब्लड शुगर लेवल, बरतें सावधानी

Foods To Avoid In Diabetes In Hindi: डायबिटीज में फास्टिंग और पोस्ट मील ब्लड शुगर कंट्रोल करना जरूरी है। लेकिन अनजाने में हिम कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं तो चुपचाप शुगर लेवल बढ़ा देती हैं। ऐसी चीजों से आपको सख्त बचने की जरूरत है। जानें वो 5 चीजें जिन्हें शुगर के मरीजों को खाने से बचना चाहिए।

Image

Foods To Avoid In Diabetes

Foods To Avoid In Diabetes In Hindi: शुगर यानी डायबिटीज एक बार हो जाए तो आपको हर चीज सोच-समझकर खानी पड़ती है। कई बार लोग कुछ चीजों को हेल्दी समझकर खाते रहते हैं, लेकिन असल में वो चीजें धीरे-धीरे ब्लड शुगर लेवल बढ़ा देती हैं। खासतौर पर फास्टिंग और खाने के बाद की शुगर पर ये चीजें असर डालती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप जानें कि कौन-सी चीजें आपकी सेहत को बिना बताए नुकसान पहुंचा रही हैं, ताकि समय रहते बचाव किया जा सके।

मैदे से बनी चीजें शुगर को तेजी से बढ़ाती हैं

मैदा बहुत प्रोसेस्ड होता है और इसमें फाइबर नहीं होता। जब आप पिज्जा, समोसा या बिस्किट जैसी चीजें खाते हैं तो ये जल्दी से ग्लूकोज को बढ़ा देती हैं, जिससे शुगर लेवल बिगड़ सकता है।

फ्रूट जूस से बढ़ता है पोस्ट मील शुगर

फल खाना ठीक है, लेकिन उसका जूस पीना खासतौर पर पैक्ड जूस, नुकसान कर सकता है। इसमें शुगर ज्यादा होती है और फाइबर कम, जिससे खाने के बाद की शुगर बढ़ सकती है।

फ्लेवर वाला दही भी है खतरनाक

मीठा या फ्लेवर्ड योगर्ट देखने में हेल्दी लगता है, लेकिन इसमें छिपी हुई शुगर बहुत होती है। शुगर मरीजों को हमेशा सादा दही ही खाना चाहिए।

सफेद ब्रेड से रखें दूरी

व्हाइट ब्रेड खाने में आसान लगती है लेकिन ये भी शुगर तेजी से बढ़ाती है क्योंकि ये रिफाइंड मैदा से बनती है। इसकी जगह ब्राउन ब्रेड सही विकल्प हो सकता है।

पैक्ड स्नैक्स चुपचाप बढ़ाते हैं शुगर

चिप्स, कुकीज़ और नमकीन जैसी पैक्ड चीजें खाने में टेस्टी लगती हैं, लेकिन इनमें शुगर और प्रिज़रवेटिव्स भरपूर होते हैं। ये धीरे-धीरे शुगर को अनकंट्रोल कर सकते हैं।

डायबिटीज में खाना-पीना सबसे बड़ा इलाज है। अगर आप इन चीजों से दूरी बनाए रखते हैं, तो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना आसान हो सकता है। बस थोड़ी सी सावधानी और सही जानकारी से आप अपनी सेहत का ध्यान रख सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article