हेल्थ

मोटापा से जीतनी है जंग तो मान लें जिमनास्ट पलक कौर की बात, तेजी से कम होगा बढ़ा हुआ वजन

बीते रविवार देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में मोटापा को लेकर काफी चिंता व्यक्त की। जिससे छुटकारा पाने के लिए उन्होंने देश में 10 चुनिंदा लोगों की एक टीम भी तैयार की। जो लोगों के बीच मोटापा के लेकर जागरूकता बढ़ाने का काम करेंगे। आइए जानते हैं जिमनास्ट पलक कौर के कुछ टिप्स...

Image

weight loss

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोटापे के खिलाफ अभियान शुरू कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर किए एक पोस्ट के जरिए उन्होंने इस अभियान में 10 हस्तियों को नॉमिनेट करने की जानकारी दी। इस अभियान में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को भी शामिल किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए मोटापे के खिलाफ अभियान में शामिल होकर बहुत खुश हूं।" आज मैं मोटापे के खिलाफ प्रधानमंत्री के अभियान में शामिल होने के लिए इन 10 लोगों को नामांकित कर रहा हूं और उनसे अनुरोध करता हूं कि वे इस लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए 10-10 लोगों को नामांकित करें। इसमें जिमनास्ट पलक कौर भी शामिल हैं। आइए जानते हैं मोटापा कम करने के जिमनास्ट पलक कौर के कुछ टिप्स...

मोटापा के कारण होने वाली समस्याएं

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बताया कि मोटापे के कारण कई तरह की जीवनशैली से जुड़ी समस्याएं पैदा होने लगती हैं जिसमे हृदय रोग, टाइप 2 मधुमेह, स्ट्रोक और सांस लेने की समस्याएं, साथ ही चिंता और अवसाद जैसी मानसिक स्वास्थ्य स्थितियां भी होती हैं। आइए जानते हैं कैसे इन सभी रोगों के जनक मोटापा को कम किया जाए?

मोटापा कम करने के लिए जिमनास्ट पलक कौर के टिप्स

जिमनास्ट पलक कौर ने कहा कि मोटापे से लड़ने के लिए जरूरी है कि आप शारीरिक व्यायाम करे। फिटनेस पर ध्यान देना जरूरी है। रोजाना सुबह वॉक पर जाना चाहिए। इसके स खेल में भाग ले सकते हैं। जंक फूड खाना बंद कर देना चाहिए। अच्छा आहार लेना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

इनपुट : भाषा

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article