Fitness Tips: आजकल हर कोई जिम जाने वाला चाहता है कि उसके बाइसेप्स बड़े और मजबूत नजर आएं। ऐसे में जल्दी रिजल्ट पाने के चक्कर में कुछ लोग रोजाना बाइसेप्स की एक्सरसाइज करना शुरू कर देते हैं। कम जानकारी होने की वजह से उन्हें ऐसा लगता है कि ज्यादा ट्रेनिंग करने से मसल्स जल्दी बनेंगी, लेकिन सच इसके विपरीत है। कई बार ज्यादा ट्रेनिंग करने से नुकसान ज्यादा होता है और फायदा कम होता है।
ये जानना बेहद जरूरी है कि शरीर की बाकी मसल्स की तरह ही बाइसेप्स को भी ग्रो करने के लिए आराम और रिकवरी की जरूरत होती है। अगर आप हर दिन इसे ट्रेन कर रहे हैं तो आपको अपनी इस आदत पर दोबारा सोचने की जरूरत है। आइए जानते हैं 5 बड़े नुकसान जो रोज बाइसेप्स वर्कआउट करने के हो सकते हैं।
1- मसल्स को रिकवर होने का समय नहीं मिलता
मसल्स को रिकवर करने के लिए वक्त की जरूरत होती है। अगर आप रोज-रोज बाइसेप्स को ट्रेन करेंगे तो इससे मसल्स ग्रोथ रुक सकती है और आपकी मेहनत का फायदा कम हो सकता है।
2- मसल्स में कमजोरी
अगर आप रोज-रोज बाइसेप्स ट्रेन कर रहे हैं तो इससे मसल्स पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ सकता है। ऐसा करने से मसल्स में कमजोरी आएगी और ये भी हो सकता है कि जो वजन आप पहले आसानी से उठा लेते थे, उसे उठाने में भी परेशानी महसूस हो सकती है।
3- बढ़ जाता है चोट लगने का खतरा
हर दिन एक ही मसल को अगर आप ट्रेन करते हैं तो इससे कोहनी, कलाई और कंधे के जोड़ पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है। ऐसे में चोट लगने की संभावना बढ़ती है और बाइसेप्स से जुड़ी इंजरी होने का भी खतरा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बरसात में बच्चों का रेनकोट और स्कूल बैग भी बन सकते हैं बैक्टीरिया का घर, ऐसे बना सकते हैं बीमार
4- रुक सकती है मसल्स ग्रोथ
ज्यादा ट्रेनिंग करने से कई बार मसल्स ग्रोथ रुक जाती है। मतलब ग्रोथ की जगह मसल्स बनना कम हो सकती है। मसल्स को बढ़ने के लिए आराम, अच्छी डाइट और पर्याप्त नींद भी बेहद जरूरी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: मॉनसून में बार-बार चाय पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है, कहीं सेहत को नुकसान तो नहीं पहुंचा रही आपकी ये आदत
5- बाकी बॉडी पार्ट्स की ट्रेनिंग प्रभावित हो सकती है
ऐसा करने से आपकी पूरी बॉडी का बैलेंस भी बिगड़ सकता है। बाइसेप्स को रोज-रोज ट्रेन करे के चक्कर में कई लोग जरूरी मसल्स को नजरअंदाज कर देते हैं। एक अच्छी बॉडी बनाने के लिए सभी मसल ग्रुप को ट्रेन करना जरूरी है। बता दें कि अगर आप सामान्य जिम करते हैं तो हफ्ते में 1 से 2 बार Biceps ट्रेन करना काफी होता है।
