हेल्थ

Anti Obesity Day: मोटापे का मुख्य कारण क्या है? डॉ. पाल से जानिए पेट की चर्बी और ओबेसिटी कम करने का खास तरीका

Anti Obesity Day: मोटापा केवल ज्यादा खाने या कम एक्सरसाइज करने का नतीजा नहीं है। डॉ. पाल से जानिए पेट की चर्बी बढ़ने के पीछे मुख्य कारण क्या है और ओबेसिटी कम करने का खास तरीका क्या हो सकता है।

Image

मोटापा क्यों होता है, ओबेसिटी कैसे कम करें

Anti Obesity Day, मोटापा कैसे दूर करें: आजकल वजन बढ़ना और पेट पर चर्बी जमा होना एक आम समस्या बन गई है। कई लोग वजन कम करने के लिए घंटों एक्सरसाइज करते हैं, खाना कम कर देते हैं और तरह-तरह की डाइट भी अपनाते हैं। इसके बावजूद उनका वजन कम नहीं होता। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर मोटापे की असली वजह क्या है? क्या इसके पीछे सिर्फ हमारी खाने-पीने की आदतें जिम्मेदार हैं या शरीर के अंदर भी कुछ ऐसा हो रहा है, जिस पर हमारा ध्यान नहीं जाता?

Anti Obesity Day के मौके पर यह समझना जरूरी है कि मोटापा एक जटिल स्वास्थ्य समस्या है। डॉ. पाल (Dr. Pal) ने अपने एक वीडियो में मोटापे, डायबिटीज और पेट की चर्बी का संबंध आंतों में मौजूद बैक्टीरिया यानी Gut Microbiome से समझाया है। उन्होंने इसके लिए अपना खास Paletarian Method भी बताया है। उनके अनुसार, भोजन में फाइबर बढ़ाना और प्लांट-बेस्ड डाइट अपनाना गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

मोटापे और गट बैक्टीरिया के बीच क्या है संबंध?

हमारी आंतों में खरबों बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जिन्हें गट माइक्रोबायोम कहा जाता है। ये पाचन, पोषक तत्वों के इस्तेमाल और इम्युनिटी को प्रभावित करते हैं।डॉ. पाल के अनुसार, आंतों में अच्छे और खराब बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ने से शरीर की मेटाबॉलिक हेल्थ प्रभावित हो सकती है। गट माइक्रोबायोम भूख और खाने की इच्छा से जुड़े संकेतों पर भी असर डाल सकता है। हालांकि, मोटापे की वजह केवल गट बैक्टीरिया नहीं हैं। जेनेटिक्स, लाइफस्टाइल, नींद और खानपान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बचपन से कैसे बनती है गट हेल्थ?

डॉ. पाल अपने वीडियो में बताते हैं कि गट बैक्टीरिया का विकास बचपन से शुरू हो जाता है। जन्म का तरीका, ब्रेस्टफीडिंग , शुरुआती पोषण और एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल माइक्रोबायोम को प्रभावित कर सकते हैं।

स्तनपान से शिशु की आंतों में अच्छे बैक्टीरिया के विकास को सपोर्ट मिलता है। वहीं, जरूरत से ज्यादा एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल माइक्रोबायोम के संतुलन को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, सिजेरियन से जन्मे बच्चों में भी समय के साथ गट माइक्रोबायोम विकसित होता है।

ओबेसिटी कम करने का तरीका

डॉ. पाल ने अपने वीडियो में 21 मील वाला एक खास तरीका बताया है। इसके तहत सप्ताह के 21 मुख्य भोजन में लगभग 90 प्रतिशत प्लांट-बेस्ड और 10 प्रतिशत नॉन-वेज भोजन रखने की सलाह दी गई है।
  • 19 मील प्लांट-बेस्ड भोजन: दालें, बीन्स, हरी सब्जियां, फल और साबुत अनाज खाएं।
  • 2 मील नॉन-वेज भोजन: मांसाहारी लोग सीमित मात्रा में चिकन या मछली जैसे विकल्प चुन सकते हैं।
  • फाइबर पर ध्यान दें: रोजाना पर्याप्त फाइबर लेने की कोशिश करें। वयस्कों के लिए सामान्य लक्ष्य लगभग 25-30 ग्राम या व्यक्तिगत जरूरत के अनुसार अधिक हो सकता है।
  • मीठे पेय से दूरी: सोडा और ज्यादा शक्कर वाले पेय का सेवन कम करें।

वजन कम करने के लिए 16 घंटे की इंटरमिटेंट फास्टिंग भी वजन कम करने मददगार होती है। डॉ पाल के अनुसार भी ये तरीका पाचन तंत्र को भोजन से ब्रेक देने का एक तरीका हो सकती है। हालांकि, यह हर व्यक्ति के लिए जरूरी या उपयुक्त नहीं है। डायबिटीज की दवाएं लेने वाले, गर्भवती महिलाएं और विशेष स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोग डॉक्टर की सलाह के बिना फास्टिंग न करें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आयरन की कमी में कौन से ड्राई फ्रूट्स खाएं: किन मेवों को खाने से एनीमिया दूर होता है, ड्राई फ्रूट्स में क्या खाने से सबसे ज्यादा आयरन बढ़ता है

आयरन की कमी में कौन से ड्राई फ्रूट्स खाएं: किन मेवों को खाने से एनीमिया दूर होता है, ड्राई फ्रूट्स में क्या खाने से सबसे ज्यादा आयरन बढ़ता है

भारत में एनीमिया के मामले घटे, फिर भी हर दूसरी महिला खून की कमी से परेशान, ICMR सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर

भारत में एनीमिया के मामले घटे, फिर भी हर दूसरी महिला खून की कमी से परेशान, ICMR सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर

दाल का पानी, दूध, अंडा.. 6 महीने से बड़े बच्चे को क्या खिलाएं, डॉ सलीम ज़ैदी ने बताई पूरी लिस्ट, ये चीज तो भूलकर भी न दें

दाल का पानी, दूध, अंडा.. 6 महीने से बड़े बच्चे को क्या खिलाएं, डॉ सलीम ज़ैदी ने बताई पूरी लिस्ट, ये चीज तो भूलकर भी न दें

क्या गोरेपन की क्रीम से किडनी खराब होती है: फेयरनेस क्रीम से किडनी खराब, लड़की की इस सिचुएशन पर क्या कहते हैं डॉक्टर

क्या गोरेपन की क्रीम से किडनी खराब होती है: फेयरनेस क्रीम से किडनी खराब, लड़की की इस सिचुएशन पर क्या कहते हैं डॉक्टर

World Conjoined Twins Day: 50 हजार में 1 बार पैदा होते हैं ऐसे बच्चे, जाने जुड़े हुए बच्चे होने के पीछे का Medical science क्या कहता है

World Conjoined Twins Day: 50 हजार में 1 बार पैदा होते हैं ऐसे बच्चे, जाने जुड़े हुए बच्चे होने के पीछे का Medical science क्या कहता है