हेल्थ

सौंफ Vs जीरा वॉटर, आपकी सेहत के लिए कौन सी है असली सुपरड्रिंक? जानें किसमें छुपा है सेहत का खजाना

Saunf Vs Jeera Water Which Is Best: सौंफ वॉटर और जीरा वॉटर दोनों सेहत के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर कौन सा है असली सुपरड्रिंक? जानें इनके पाचन, वजन घटाने, डिटॉक्स और इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फायदे और सही चयन का तरीका।

Image

Saunf Vs Jeera Water Which Is Best

Saunf Vs Jeera Water Which Is Best: आपने अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट्स से सुना होगा कि अपने दिन की हेल्दी शुरुआत के लिए सबसे पहले हमें पानी पीना चाहिए। ऐसे में बहुत से लोगों को हम देखते हैं कि वे सुबह के समय पानी में जीरा या सौंफ आदि उबालकर भी पीते हैं। सुबह उठकर एक गिलास गुनगुना पानी पीने की आदत तो आपने सुनी ही होगी, लेकिन अगर उस पानी में सौंफ या जीरा डाल दिया जाए तो यह सेहत का खजाना बन सकता है। ये सबसे ज्यादा पी जाने वाली ड्रिंक्स हैं। लेकिन लोगों के मन में यह भी सवाल आता है कि आखिर सौंफ और जीरा में से कौन- सी ड्रिंक सबसे ज्यादा फायदेमंदे हैं? दोनों ही पारंपरिक भारतीय रसोई के मसाले हैं, जो केवल स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी खास फायदे रखते हैं। सवाल यह है कि सौंफ वॉटर बेहतर है या जीरा वॉटर? पाचन से लेकर डिटॉक्स और वजन घटाने तक, दोनों के फायदे अलग-अलग हैं। चलिए, जानें किस ड्रिंक में छुपा है आपकी सेहत का असली खजाना।

पाचन को मजबूत करने में जीरा वॉटर

जीरे का पानी पेट के लिए रामबाण माना जाता है। यह गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में तुरंत राहत देता है। इसमें मौजूद कम्पाउंड्स पाचन एंज़ाइम्स को सक्रिय करते हैं, जिससे खाना आसानी से पचता है और पेट हल्का महसूस होता है।

डिटॉक्स में मददगार सौंफ वॉटर

सौंफ का पानी शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। यह लिवर और किडनी को साफ रखता है, जिससे शरीर का डिटॉक्स प्रोसेस तेज हो जाता है। इसके नियमित सेवन से त्वचा भी साफ और ग्लोइंग रहती है।

वजन घटाने में असरदार जीरा वॉटर

जीरा वॉटर मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है, जिससे फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होता है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश में हैं तो सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

हार्मोनल बैलेंस के लिए सौंफ वॉटर

सौंफ वॉटर महिलाओं के लिए खास फायदेमंद है, क्योंकि यह पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन को कम करता है और हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइटोएस्ट्रोजन हार्मोन सेहत को सपोर्ट करते हैं।

इम्यूनिटी बूस्ट करने में

सौंफ और जीरा दोनों में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। ये सर्दी-जुकाम और संक्रमण से बचाव में सहायक हैं।

अगर आपका लक्ष्य पाचन सुधारना और वजन घटाना है तो जीरा वॉटर चुनें, और अगर डिटॉक्स, स्किन ग्लो और हार्मोनल बैलेंस चाहिए तो सौंफ वॉटर अपनाएं। चाहें तो आप अलग-अलग दिनों में दोनों का सेवन कर सकते हैं, ताकि शरीर को दोनों के फायदे मिल सकें। असली सुपरड्रिंक वही है, जो आपकी सेहत की जरूरत के हिसाब से फिट बैठे।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article