Curd in Winter: सर्दियों के सीजन में खानपान को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दी जाती है, ताकि सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों से बचा जा सके। इन खानपान की चीजों में दही सबसे प्रमुख मानी जाती है, लेकिन क्या सच में सर्दी में दही नहीं खाना चाहिए? अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो यह गलत है। दरअसल, सर्दियों में दही खाना नुकसानदेह नहीं, बल्कि फायदेमंद हो सकता है। बशर्ते अगर इसे सही समय पर खाएं। जी हां, सर्दियों में दही खाने से आप कई तरह की परेशानियों से दूर रह सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको सर्दियों में दही खाने के फायदों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं सर्दियों में दही खाने से क्या होता है?
सर्दियों में दही खाने के फायदे क्या हैं?
इम्यूनिटी होती है बूस्ट
सर्दियों में अक्सर लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की परेशानियां जैसे - खांसी, जुकाम, नाक बहना इत्यादि हो जाता है। इन स्थितियों से बचने के लिए दही खाना चाहिए। सर्दियों में दही का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। दरअसल, दही एक प्रोबायोटिक आहार है, जिससे आपके शरीर को कैल्शियम, विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। ऐसे में यह आपकी इम्यून पावर को बेहतर कर सकता है।
हड्डियों को रखता है मजबूत
दही एक प्रोबायोटिक आहार है, जिसके सेवन से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं। अगर आप अपनी हड्डियों की मजबूती को बनाए रखना चाहते हैं तो सर्दियों में दही खा सकते हैं।
पेट को रखता है स्वस्थ
दही काफी हल्का माना जाता है। ऐसे में अगर आप पेट को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो दही का सेवन करें। साथ ही यह एक प्रोबायोटिक आहार है, जो आपकी पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने में मददगार होता है।
सर्दियों में कब और कैसे नहीं खानी चाहिए दही?
सर्दियों में दही खाना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन अगर आपको पहले से सर्दी-जुकाम की परेशानी है तो दही खाने से परहेज करें। इसके अलावा कोशिश करें कि दही को ठंडी करके न खाएं। इससे फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है। साथ ही ज्यादा खट्टी दही का सेवन सर्दियों में न करें। रात के समय दही खाने से दूरी बनाएं।
इसके अलावा अगर आपको दही से एलर्जी की शिकायत है तो इसका सेवन न करें। इससे स्किन पर रैशेज, पेट दर्द जैसी परेशानी हो सकती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
