हेल्थ

सुबह ग्रीन टी में मिलाकर पिएं ये पीली चीज, दोगुना तेजी से होगा फैट बर्न, खराब पाचन की चुटकियों में करेगा छुट्टी

Green Tea Benefits In Hindi: अगर आप भी ग्रीन टी पीने के शौकीन हैं और इसके फायदे कई गुणा अधिक बढ़ाना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए एक ऐसी चीज लेकर आए हैं, जिसे ग्रीन टी में मिलाने से आपकी चाय सुपर हेल्दी बन जाएगी। यह शरीर की चर्बी कम करने के साथ शरीर के कई रोग भी काटेगी।

Image

Benefits Of Drinking Lemon Juice In Green Tea In Hindi

Green Tea Benefits In Hindi: आपने अक्सर देखा होगी कि बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत ग्रीन टी के साथ करते हैं। साथ ही पूरे दिन में 2-3 कप ग्रीन टी पी जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रीन टी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है। इसका नियमित सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसमें विटामिन सी, कैफीन और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह कई औषधीय गुणों से भी भरपूर होती है। लोग इसका सेवन अपनी रेगुलर चाय-कॉफी की क्रेविंग होने पर करते हैं। इसका सेवन वे लोग अधिक करते हैं, जो वजन घटाने की कोशिश कर रहे होते हैं। क्योंकि यह पाचन क्रिया में सुधार करके और मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर तेजी से शरीर की चर्बी को कम करने में मदद करती है।

लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप अपनी ग्रीन टी में एक खास पीली चीज मिलाकर पिएं, तो इसके फायदे कई गुणा अधिक बढ़ जाते हैं। यह साधारण सी चाय इम्यूनिटी बूस्टर बन जाती है और सेहत को कमाल के फायदे देती है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसी कौन सी चीज है जिसे ग्रीन टी में मिलाकर पीने से इतने फायदे मिल सकते हैं? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं....

ग्रीन टी में ये पीली चीज मिलाकर पीने से मिलेंगे कमाल के फायदे - Mix This Yellow Thing In Green Tea To Get Maximum Benefits In Hindi

आपको बता दें कि ऐसी बहुत सारी चीजें जिन्हें अपनी ग्रीन टी में मिलाकर आप उसके स्वास्थ्य लाभ बढ़ा सकते हैं, इनमें पुदीने की पत्तियां, दालचीनी, अदरक का रस आदि शामिल हैं। लेकिन आपको बता दें कि एक खास चीज भी है जिसे मिलाकर आप चमत्कारी फायदे पा सकते हैं। इस पीली चीज का नाम है नींबू। अपनी ग्रीन टी में 1-2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पीने से आपको चमत्कारी फायदे मिल सकते हैं। नींबू में विटामिन सी, साइट्रिक एसिड, पोटेशियम, मैग्नीशियम आदि जैसे जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो इसके स्वास्थ्य लाभ कई गुणा बढ़ा देते हैं।

ग्रीन टी में नींबू का रस मिलाकर पीने के फायदे - Benefits Of Drinking Lemon Juice In Green Tea In Hindi

  • इस चाय को पीने से शरीर की गंदगी बाहर निकलती है और बॉडी डिटॉक्स होती है।
  • यह चाय आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त करती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाती है।
  • इस चाय को पीने से शरीर की चर्बी को तेजी से पिघलाने और वजन घटाने में मदद मिलती है।
  • यह आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करती है।
  • शरीर को इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करती है।
  • यह आपके दिमाग को एक्टिव करने में मदद करती है।
  • यह कोलेस्ट्रॉल, बीपी, ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने और हृदय रोगों के खतरे को कम करती है।
  • लिवर को स्वस्थ रखने और कैंसर जैसे गंभीर रोगों को खतरने को कम करने में कारगर है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article