हेल्थ

Health Tips: जानिए कम पानी पीने से कौन से होते हैं बड़े नुकसान, हमारा शरीर देता ये 6 संकेत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 07:41 PM IST

Health Tips: शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पानी का सही संतुलन बेहद जरूरी है। कोई भी यदि जरूरत से कम पानी पीता है तो उसका शरीर खुद संकेत देने लगता है।

Image

पानी कम पीने से क्या होता है

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शरीर में कम पानी होने से सेहत को होते हैं कई बड़े नुकसान
  • पानी की कमी के संकेत मिलने पर इन्हें भूलकर भी अनदेखा नहीं करना चााहिए
  • जल की कमी होने से शरीर के पाचन तंत्र पर गहरा असर पड़ता है

Health Tips: विज्ञान की नजर से देखा जाए तो मनुष्य लगभग 75 फीसदी पानी से बना हुआ है। इंसान का दिल और दिमाग दोनों ही करीब 75 प्रतिशत पानी से बने हैं। इसलिए हमें हर दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। कम पानी पीने से हमारा शरीर संकेत देने लगता है, जिसमें सबसे बड़ी परेशानी एसिडिटी या कब्ज होती है। जल की कमी होने से सबसे बड़ा असर शरीर के पाचन तंत्र पर होता है।

पानी न पीने के साइड इफेक्ट्स

इस विषय पर कई रिसर्च में बताया गया है कि पानी की कमी हमारे दिमाग की गतिविधि पर गहरा असर डालती है। अगर हम पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं पीते हैं तो हमारे मुंह से बदबू आने लगती है, जो मुंह का गीलापन सूखने की वजह से आती है। इसके अलावा कम पानी पीने से चेहरे का ग्लो भी खत्म हो जाता है और हमारे चेहरे पर ड्राइनेस नजर आने लगती हो।

हमारा शरीर देता है संकेत

डिहाइड्रेशन होने के कारण भी सिरदर्द होता है इसलिए सबसे जरूरी है कि अधिक से अधिक पानी इंटेक करना चाहिए। अगर आप इस बात का पता लगाना चाहते हैं कि तेज सिर दर्द पानी की वजह से हो रहा है तो खूब पानी पिएं और यदि इसके बाद आपका हैडक खत्म हो जाता है तो इसका मतलब है कि यह परेशानी पानी की वजह से ही हुई।

अपनाइए पानी पीने का शानदार तरीका

वहीं यदि पेशाब का रंग पीला नजर आता है तो सीधा इशारा है कि आपके शरीर में पानी की कमी हो चुकी है और आप निर्जलीकरण का शिकार वन चुके हैं। इसलिए कोशिश करें कि रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पिएं। हो सके तो अपने पानी में पाने वाले फलों का रस मिलाकर सेवन करें। ऐसा करने से आपको डबल फायदा मिलेगा। मौसमी फलों को अधिक से अधिक खाएं एवं इसके जूस को भी समय समय पर पीते रहें। इसके अलावा मौसम के हिसाब से पानी पीने की मात्रा तय करके जल ग्रहण करें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article