Exercise To Prevent Diabetes And Heart Disease: नियमित एक्सरसाइज करना सेहत के लिए टॉनिक का काम करता है। आपको बता दें कि अगर व्यक्ति नियमित एक्सरसाइज करता है, तो वह गंभीर रोगों से हमेशा दूर रहता है। साथ ही, उसकी शारीरिक फिटनेस भी कमाल की हो जाती है। उनके शरीर की एक-एक मांसल अलग से नजर आती है। वह दिखने में काफी कूल और अट्रैक्टिव लगते हैं। ऐसे कई अध्ययन हुए हैं, जिनमें यह पाया गया है कि नियमित एक्सरसाइज करने से दिल की बीमारी, कैंसर, ब्लड प्रेशर और यहां तक कि शुगर की बीमारी आदि से बचाव में भी मदद मिल सकती है। आपको बता दें कि कुछ ऐसी एक्सरसाइज भी हैं, जिन्हें शुगर और दिल के मरीजों को रोकने में बहुत ज्यादा लाभकारी हैं। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसी ही एक्सरसाइज बता रहे हैं।
ये एक्सरसाइज रखेंगी आपको शुगर और दिल की बीमारी से दूर - Exercise To Prevent Diabetes And Heart Disease In Hindi
एरोबिक एक्सरसाइज
ये एक्सरसाइज आमतौर पर सबसे आसान होती हैं। इन्हें करने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत या किसी भी तरह का वजन उठाने की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन शरीर के वजन को कंट्रोल रखने, चर्बी बर्न करने, शुगर और दिल की बीमारियों के खतरने को कम करने में ये सरल एक्सरसाइज बहुत प्रभावी हैं। ऐसी बहुत सारी एरोबिक एक्सरसाइज जिन्हें आप स्वस्थ रहने के लिए अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना सकते हैं। कुछ सबसे आम एरोबिक एक्सरसाइज में साइकिलिंग, डांसिंग, ब्रिस्क वॉक, रनिंग, स्विमिंग आदि शामिल हैं। रोज 30 मिनट इनका अभ्यास करने से बहुत ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और गजब फायदे मिलते हैं।
योग
शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए योग एक बेहतरीन व्यायाम है। योग के कई आसान हैं, जिनका नियमित अभ्यास सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ-साथ प्राणायाम और सूर्य नमस्कार कुछ बेहतरीन योग हैं जो आपके शरीर को लचीला बनाने और शरीर को सेहतमंद बनाने में मदद करेंगे। ये आपको गंभीर रोगों से बचाने में मदद करते हैं।
वेट ट्रेनिंग
आपको बता दें जिम में जाकर या घर पर डंबल की मदद की मदद से वेट ट्रेनिंग करना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। नियमित इसका अभ्यास करने से शरीर की चर्बी तेजी से पिघलती है। यह वजन को कंट्रोल रखने, हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाने, हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत बनाने, मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने में मदद करती है। इसके अलावा, भी नियमित वेट या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने के कई फायदे हैं।
मेडिटेशन
यह एक बेहतरीन माइंडफुल टेकनीक है जिसकी मदद से आप अपने मन को शांत और शरीर को रिलैक्स करने का प्रयास करते हैं। इसका नियमित अभ्यास करने से तनाव कम होता है और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। यह बीपी को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं, नींद को बढ़ावा देता है, फेफड़े व हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है। इससे आप काफी रिलैक्स और एनर्जेटिक महसूस करते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
