हेल्थ

डायबिटीज के मरीजों का कैसा हो खानपान जिससे कंट्रोल रहे ब्लड शुगर लेवल, जानें क्या खाएं और क्या नहीं?

Diet Chart For Diabetes Patients : खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के कारण डायबिटीज आज एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। यदि आप भी शुगर के मरीज हो चुके हैं, तो आपको खानपान का ध्यान जरूर रखना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि डायबिटीज के मरीज क्या खाएं और क्या नहीं...

Image

डायबिटीज के मरीज क्या खाएं और क्या नहीं? (Photo - Canva)

Diet Chart For Diabetes Patients : आज के समय में डायबिटीज एक लाइफस्टाइल से जुड़ी आम बीमारी बन चुकी है। डायबिटीज मरीजों के लिए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि बढ़ा हुआ शुगर लेवल हमारे हार्ट, किडनी, आंखों और नसों पर भी बुरा असर डालती है। ऐसे में सही खानपान और बैलेंस डाइट चार्ट का पालन करना सबसे जरूरी है। आज हम आपको बताएंगे कि डायबिटीज के मरीजों को क्या खाना चाहिए और किन चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए।

डायबिटीज मरीजों को क्या खाना चाहिए?

  • डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट में साबुत अनाज जैसे- गेहूं, ज्वार, बाजरा, ओट्स और ब्राउन राइस जैसी चीजों जरूर शामिल करें। साबुत अनाज ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाते हैं।
  • हरी पत्तेदार सब्जियों का खाना डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होता है। जिसमें पालक, मेथी, ब्रोकोली और पत्ता गोभी जैसी हरी सब्जियां शामिल हैं। इन सब्जियों में लो कैलोरी और हाई फाइबर होता है। जिससे ब्लड शुगर संतुलित रहता है।
  • शुगर के मरीजों को डाइट में लो-फैट प्रोटीन जैसे मूंग दाल, चना, राजमा, सोयाबीन, अंडे का सफेद भाग जैसी चीजें शामिल करनी चाहिए।
  • फाइबर से भरपूर फलों का सेवन फलों का डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा माना जाता है। सेब, अमरूद, संतरा, नाशपाती और बेरीज फाइबर और विटामिन से भरपूर होते हैं और डायबिटीज मरीजों के लिए सुरक्षित माने जाते हैं।

डायबिटीज मरीजों को क्या नहीं खाना चाहिए?

  • मीठे खाद्य पदार्थ जैसे- चीनी, मिठाई, चॉकलेट, केक, पेस्ट्री और मीठे पेय पदार्थ आपके ब्लड शुगर लेवल को तुरंत बढ़ा देते हैं, इसलिए इन्हें पूरी तरह अवॉइड करें।
  • रिफाइंड फूड्स जैसे- मैदा, सफेद ब्रेड, सफेद चावल और पैक्ड स्नैक्स डायबिटीज मरीजों के लिए नुकसानदायक होते हैं। ये भी आपके शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाते हैं।
  • डीप फ्राइड फूड्स जैसे समोसा, पकौड़ा, कचौड़ी, चिप्स और तली-भुनी चीजें भी आपके ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल दोनों को तेजी से बढ़ाती है।
  • सॉफ्ट ड्रिंक्स और पैक्ड जूस का सेवन डायबिटीज के मरीजों को नहीं करना चाहिए। इनमें शुगर और प्रिजर्वेटिव्स की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article