दमा के रोगियों के लिए रामबाण दवा है दही
एक रिसर्च के अनुसार अस्थमा यानी दमा जैसी सांस की बीमारियों के लिए शरद ऋतु में दही का सेवन फायदेमंद रहता है। इससे सांस के रोगियों को कफ जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है। कई तरह के विटामिन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन का खजाना दही सेहत के लिए काफी लाभकारी है। इसे खाने से बॉडी में इम्यून सिस्टम मजबूत होता है व सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं दूर होती हैं। बता दें कि, दही में पाए जाने वाला लैक्टोबैसिलस इंसान के शरीर के भीतर मौजूद खराब बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है।
ऐसे करें दही का सेवन
सर्दियों के मौसम में आप दही खा सकते हैं, मगर सावधान! दही को फ्रिज में ना रखें, इसे नॉर्मल टेंपरेचर पर रखें व खाने के काम लें। एसिडिटी की समस्या वाले लोग इसे भोजन से दो घंटे पहले खाएं। हो सके तो ताजा दही का उपयोग करें व रात्रि में दही के सेवन से बचें। जिससे शरीर में अधिक मात्रा में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होने में मदद मिलेगी। बता दें कि दही का सेवन त्वचा और बाल दोनों के लिए फायदेमंद होता है। वहीं बालों में डैंड्रफ की समस्या से परेशान लोगों के लिए दही एक रामबाण उपचार है। दही में तेल और हींग-जीरे का छौंक भी लगाया जा सकता है।
डाइटिंग कर रहे लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प
कैल्शियम का खजाना कहा जाने वाला दही हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी कारगर होता है। वहीं मोटापे से परेशान डाइटिंग करने वाले लोगों के लिए दही एक बेहतरीन विकल्प है। दही खाने से मेटाबोलिक रेट बढ़ती है, जिससे वजन बढ़ने पर अंकुश लगता है। बता दें सर्दी में दही जितना ताजा होगा उतना ही फायदेमंद होगा। शरीर में पीएच के स्तर को बैलेंस करने में दही की अहम भूमिका रहती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
