हेल्थ

Winter Diet: सर्दियों में इन चीजों से करें परहेज, वरना बढ़ सकती है परेशानी

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2022, 08:33 PM IST

Winter Diet: सर्दियों में हमें अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। ताकि सर्दियों में होने वाली समस्याओं को कम किया जा सके। आज हम आपको इस लेख में सर्दियों में क्या नहीं खाना चाहिए के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं सर्दियों में किन चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए?

Image

सर्दियों में इन चीजों से बनाएं दूरी

KEY HIGHLIGHTS
  • डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से बचें
  • कच्ची चीजों का शाम में न करें सेवन
  • प्रोसेस्ड फूड्स से करें परहेज

Winter Diet: सर्दियों का सीजन लगातर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में हमें अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस सीजन में हमें ऐसी सब्जियों और फलों का सेवन करना चाहिए, जो हमारी इम्यून पावर को बूस्ट कर सकते हैं। हम में से अधिकतर लोग इस बात से वाकिफ होते हैं कि सर्दियों में क्या नहीं खाना चाहिए, लेकिन शायद कई लोग इस बात से अनजान हों कि सर्दियों में क्या नहीं खाना चाहिए। अगर आप इस बात से अनजान हैं तो परेशान न हों। आज हम आपको इस लेख में सर्दियों में क्या नहीं खाना चाहिए के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-

डेयरी प्रोडक्ट्स

सर्दियों में डेयरी प्रोडक्ट्स के सेवन से बचें। दरअसल, डेयरी प्रोडक्ट्स का अधिक मात्रा में सेवन करने से बगलम बनने की संभावना अधिक हो जाती है, जिसकी वजह से सीने में घरघराहट, दर्द और इन्फेक्शन बढ़ने का खतरा रहता है। खासतौर पर इस सीजन में रात के समय दही खाने से बचें। दही का अधिक मात्रा में सेवन करने से खांसी-जुकाम जैसी समस्या बढ़ सकती है।

प्रोसेस्ड फूड्स और मीट

सर्दियों में प्रोसेस्ड फूड्स और मीट का सेवन करने से बचना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि सर्दियों में इस तरह के आहार का अधिक मात्रा में सेवन करने से खाने को पचाने में परेशानी होती है। इसके साथ ही इस तरह के आहार का सेवन करने से आपका शरीर काफी ज्यादा सुस्त महसूस करता है, जिसकी वजह से मोटापा बढ़ने की संभावना रहती है।

कच्ची चीजों को खाने से करें परहेज

सर्दियों में शाम के समय सलाद का सेवन न करें। इस सीजन में रॉ फूड आइटम्स के सेवन से बचना चाहिए। कच्ची चीजों के सेवन से पेट में एसिडिटी और सूजन की परेशानी बढ़ सकती है। हालांकि, आप अगर कच्ची सब्जी या फिर सलाद खाना चाहते हैं तो दोपहर के समय खा सकते हैं।

कैलोरी वाले फूड्स

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए कई लोग हाई कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। लेकिन इस तरह की चीजों का सेवन करने से आपको गैस, एसिडिटी, मोटापा और ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना रहती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article